1 month ago

Rajasthan Breaking News Today Live: राजस्थान में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में फिर से एक बार करवट देखने को मिल सकती है. लेकिन इससे पहले राज्य के पश्चिमी हिस्से बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. रविवार को जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, लूणकरणसर, पाली और डूंगरपुर में भी दिन में गर्मी रही. शेखावाटी के क्षेत्रों में अब भी सुबह-शाम सर्दी तेज है.  

राजस्थान विधानसभा में 2 दिन की छुट्टी के बाद आज फिर से सदन में कार्यवाही शुरू होगी. वहीं, बजट पर बहस का आज तीसरा दिन है. सुबह 11 बजे प्रश्नकाल होगा, आज प्रश्नकाल में कुल 47 प्रश्न सूचीबद्ध हैं. कृषि, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, सहकारिता और ऊर्जा विभाग से जुड़े मुद्दों पर सवाल-जवाब प्रस्तावित है. सदन में आज ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर विधायक संदीप शर्मा, कोटा शहर के दौलतगंज, रंगबाड़ी और काला तालाब को संरक्षित और पुनर्जीवित करने का मुद्दा उठाएंगे. लाइव ब्लॉग में पढ़िए पल-पल की ताजा अपडेट

Feb 16, 2026 23:26 (IST)

Rajasthan Breaking Live: दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत

बांसवाड़ा. जिले के भुंगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाड़गुन गांव के पास सोमवार दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, गोरछा निवासी चोकला पुत्र धनजी कटारा बाइक से अपने घर लौट रहा था. रास्ते में वाड़गुन गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि चोकला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Feb 16, 2026 23:25 (IST)

Rajasthan Breaking Live: कार के आगे कुत्ता आने से पलटी गाड़ी, मौत

राजमार्ग 62 पर पाली के घुमटी के पास कार के आगे अचानक कुत्ता आजाने से गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई ,जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई तो चार लोग गंभीर घायल , सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया ओर शव को मोर्चरी में रखवाया. जोधपुर से पांच दोस्त सावलिया सेठ के दर्शन को चित्तौड़ जा रहे थे कि पाली के पास रोड पर अचानक कुत्ता आ जाने से कार असंतुलित होकर पलट गई जिसमे जोधपुर के ज्वेलर की मौके पर मौत हो गई तो चार दोस्त ग़म हर घायल , सभी घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,सदर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख वाया ओर मृतक के परिजनों को सूचना दी , कल परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Advertisement
Feb 16, 2026 22:56 (IST)

Rajasthan Breaking Live: विधानसभा बजट बहस में लिंगभेदी टिप्पणी

बजट बहस के दौरान बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली की लिंगभेदी टिप्पणी की. कोली ने बजट की तुलना लड़का और लड़की से करते हुए कहा कि उनकी सरकार का बजट “जवानी का बजट” है जबकि पिछली सरकार का “बुढ़ापे का बजट” था. उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार ने पहले, दूसरे और तीसरे बजट में “छोरा पैदा किया”, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अंतिम बजट में “छोरी पैदा हुई, छोरा नहीं”, इसलिए वे विपक्ष में बैठे हैं.

Feb 16, 2026 21:45 (IST)

Rajasthan Breaking Live: भरतपुर केंद्रीय बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों ने उग्र आदोनल की दी चेतावनी

भरतपुर केंद्रीय बस स्टैंड पर राजस्थान रोडवेज कर्मचारी अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरने पर बैठे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि कई बार ज्ञापन और धरना देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस बार आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया गया है. कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

Feb 16, 2026 21:41 (IST)

Rajasthan Breaking Live: ट्रैक्टर ट्रॉली ने 6 साल की बच्ची को रौंदा

धौलपुर. निहालगंज थाना इलाके में मोहन कॉलोनी स्थित घर के सामने सड़क पर खेल रही 6 साल की बच्ची को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी. इस दर्दनाक दुर्घटना में बच्ची की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक मोहन कॉलोनी स्थित 6 वर्षीय बच्ची जोया पुत्री फिरोज खान अपने घर के सामने सड़क पर खेल रही थी. कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के लिए ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भर कर ले जा रहे चालक ने बच्ची को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से निकल गया और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. 

Feb 16, 2026 21:39 (IST)

Rajasthan Breaking Live: पिकअप पलटने से छोटे भाई की मौत बड़ा भाई घायल

बाड़मेर जिले के रागेश्वरी थाना क्षेत्र में एक पिकअप गाड़ी आज संतुलित होकर पलटी खा गई हादसे में पिकअप में सवार दो सगे भाई घायल हो गए. जिनको बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर एक गंभीर घायल युवक ने दम तोड़ दिया हादसे की सूचना मिलते ही रागेश्वरी थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया.

Advertisement
Feb 16, 2026 21:35 (IST)

Rajasthan Breaking Live: प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

प्रतापगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई. हादसा NH-56 पर मोटा मायंगा के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खराब खड़ी ट्रैक्टर–ट्रॉली से एक बाइक टकरा गई. टक्कर इतनी भयावक थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी के अनुसार तीनों युवक मजदूरी के लिए प्रतापगढ़ आए हुए थे. वे नगर परिषद द्वारा आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए थे, जहां प्रसिद्ध गायक गोकुल शर्मा का लाइव भजन कार्यक्रम था. कार्यक्रम के बाद तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. जब वे मोटा मायंगा के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खराब हालत में खड़ी ट्रैक्टर–ट्रॉली से उनकी बाइक जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तुरंत सुहागपुरा थाना पुलिस को सूचना दी.

Feb 16, 2026 20:54 (IST)

Rajasthan Breaking Live: सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा की तारीख संशोधित

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 की तिथियों में संशोधन किया गया है. अब यह परीक्षा 22 और 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. पूर्व में परीक्षा 15 और 16 मार्च को प्रस्तावित थी, जिसे प्रशासनिक कारणों से आगे बढ़ाया गया. आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1036 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है. तिथि परिवर्तन की सूचना आयोग की ओर से आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकें. 

Advertisement
Feb 16, 2026 20:53 (IST)

Rajasthan Breaking Live: भिवाड़ी अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख की सहायता का किया ऐलान

भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी भीषण आग से हुई जनहानि को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अत्यंत हृदयविदारक और दुखद बताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना से खड़ी है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. बता दें, इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मरने वाले मजदूर परिवार को 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया था.

Feb 16, 2026 20:26 (IST)

Rajasthan Breaking Live: कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा घेराव का ऐलान

जयपुर में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है. कांग्रेस नेता अमीन पठान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुबह दस बजे बाईस गोदाम पर जुटने का आह्वान किया है. यहां सभा आयोजित की जाएगी जिसके बाद कार्यकर्ता विधानसभा की ओर कूच करेंगे. प्रदर्शन के दौरान खेल कोटे से नौकरियां खत्म किए जाने के फैसले का विरोध किया जाएगा. साथ ही खेल मैदानों की दुर्दशा, खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं में कमी और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने में सरकार की विफलता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

Feb 16, 2026 20:22 (IST)

Rajasthan Breaking Live: 58 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कोटड़ी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 ग्राम ब्राउन शुगर और 12 ग्राम एमडी जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख रुपये आंकी गई है.

Feb 16, 2026 20:19 (IST)

Rajasthan Breaking Live: शिक्षक ने अपनी स्कूल की 8वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

सवाई माधोपुर जिले के रवाजंना डूंगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी शिक्षक ने अपने ही स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्र के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है . आरोप है कि शिक्षक ने बालिका को बहला फुसला कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. घटना को लेकर रवाजंना डूंगर थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है. जिस पर कार्यवाही करते हुवे पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है . आरोपी शिक्षक लावा जिला टोंक निवासी विमल कुमार है . जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है. जबकि उसकी पोस्टिंग सवाई माधोपुर में करीब 40 किलोमीटर दूर एक सरकारी स्कूल में है. 

Feb 16, 2026 19:12 (IST)

Rajasthan Breaking Live: JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट हुआ जारी

जेईई मेन 2026 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है. अब छात्र अपना स्कोर कार्ड Joint Entrance Examination की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जेईई मेन के नतीजों में कोचिंग सिटी कोटा में JEE नतीजों में बाजी मारी है. यहां100 परसेंटाइल की श्रेणी में एक दर्जन स्टूडेंटस के नाम शामिल है. कोटा निवासी अर्णव गौतम का नाम भी इसमें शामिल है.

Feb 16, 2026 18:42 (IST)

जयपुर में दुकान में आग लगने की खबर सामने आई है. जयपुर के झोटवाड़ा में एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लगी है. वहीं आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. भीषण आग की वजह से इलाके में काला धुआं भर गया है.

Feb 16, 2026 18:40 (IST)

Rajasthan Breaking Live: भिवाड़ी में मरने वाले बिहार के मजदूर के परिवार को मिलेगा मुआवजा

भिवाड़ी में हुए हादसे में मरने वाले बिहार के मजदूरों के परिवार को बिहार सरकार मुआवजा देगी. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

Feb 16, 2026 17:56 (IST)

Rajasthan Breaking Live: पीएम मोदी के अजमेर दौरे पर क्या बोले भागीरथ चौधरी

केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित अजमेर दौरे को लेकर कहा कि तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर स्थित  कायड़ विश्राम स्थली पहुंचेंगे, जहां विशाल जनसभा के साथ कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, रूट प्लान और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन व संगठन संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हैं. चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री अजमेर की धरती से करीब 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को देंगे. साथ ही “रोजगार उत्सव” के तहत लगभग 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे.

Feb 16, 2026 17:22 (IST)

Rajasthan Breaking Live: भजनलाल सरकार के 2 साल के कामों पर विधानसभा में होगी चर्चा

राजस्थान विधानसभा में सरकार के बीते 2 साल के कामों की चर्चा को लेकर विपक्ष ने चुनौती दी थी. जिसके बाद भजनलाल शर्मा ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए समय के निर्धारण करने की अपील की थी. अब सरकार के 2 साल के कामों पर चर्चा को शेड्यूल किया गया है. 21 फरवरी को विधानभा में सरकार के 2 साल पर चर्चा किया जाएगा.

Feb 16, 2026 17:16 (IST)

Rajasthan Breaking Live: बसों पर एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक के भारी-भरकम चालान

बीकानेर में बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के नए नियमों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि बस बॉडी कोड 052, 119 और 153 की आड़ में निजी और पर्यटक बस संचालकों पर अनावश्यक कार्रवाई की जा रही है. उनका कहना है कि इससे स्थानीय ऑपरेटरों को परेशान किया जा रहा है, और एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक के भारी-भरकम चालान काटे जा रहे हैं. बस संचालकों ने बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को जब्त किए जाने पर भी नाराजगी जताई है. इस पूरे मामले को लेकर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा और नियमों में राहत देने की मांग की है.

Feb 16, 2026 17:12 (IST)

Rajasthan Breaking Live: अजमेर में अधीक्षण अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

अजमेर में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने हिरासत में लिया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने हाथीभाटा स्थित कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया. मामले में पूछताछ जारी, एसीबी आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Feb 16, 2026 17:10 (IST)

Rajasthan Breaking Live: रास्थान सरकार के स्कूल बजट से हाई कोर्ट नाखुश

राजस्थान हाई कोर्ट प्रदेश के जर्जर स्कूल के मामले में सोमवार को फिर से सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने राजस्थान सरकार के स्कूल बजट को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा 20 हजार करोड़ चाहिए और 2 हजार करोड़ भी नहीं जुटा पा रही है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Feb 16, 2026 16:42 (IST)

Rajasthan Breaking Live: जोधपुर में पकड़ाया हवाला के लाखों रुपये

जोधपुर के सरदारपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई कर रही है. पुलिस को यहां हवाला के लाखों रुपया बरामद किए जाने की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि सरदारपुरा थाना अधिकारी जय किशन सोनी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रहे हैं. सूचना मिली है कि जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फायनेंस  कारोबारी के यहां से 77 लाख 80000 रुपए बरामद किए हैं.

Feb 16, 2026 16:40 (IST)

Rajasthan Breaking Live: बीकानेर में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

बीकानेर में बीजेपी विधायक के आरोपों के बाद अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है मामला संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PBM Hospital से जुड़ा हुआ है जहां एक फर्म पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं विधायक जेठानंद व्यास द्वारा अस्पताल में कथित करप्शन को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत तेज हो गई है इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.

Feb 16, 2026 16:18 (IST)

Rajasthan Breaking Live: सीएम आवास पर वसुधंरा राजे और भजनलाल की मुलाकात

मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहली बार मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं. इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई बार वसुंधरा राजे से उनके आवास पर मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन राजे का मुख्यमंत्री निवास पर यह पहला आगमन रहा. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह बैठक पार्टी के भीतर समन्वय और एकजुटता का संदेश देने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रही.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Feb 16, 2026 15:06 (IST)

अग्निकांड पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान

बेढम ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. हमारे अधिकारी अभी भी मौके पर मौजूद है. आग पर काबू पा लिया गया है. जिन लोगों को तुरंत इलाज की जरूरत थी, उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ लोगों को दिल्ली भी रेफर किया गया है, ताकि सही इलाज मिल सके. इस पूरे मामले में गहन जांच की जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी. अभी जो जानकारी मिले, उसके मुताबिक यह कोई केमिकल फैक्ट्री है. 

Feb 16, 2026 14:22 (IST)

विधानसभा में हंगामा

विधानसभा में विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर सदन को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हमारे लोग मौजूद हैं. लेकिन सत्ता पक्ष के लोग नहीं हैं, ऐसा नहीं चलेगा. इस बीच हंगामा सुनकर कुछ विधायक 'हां पक्ष लॉबी' की तरफ पहुंचे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि सदन की परंपरा स्वस्थ रहे. लेकिन यह लंच के बाद भी समोसे खाने वाली बात ठीक नहीं है.

इस पर जोगाराम पटेल ने चुटकी लेते कहा कि हमें तो डोटासरा जी दिखते हैं, वही अच्छा लगता है. डोटासरा ने जवाब दिया कि मैं अगले 20 साल तक इस सदन में रहूंगा, इसकी गारंटी तो दे देता हूं.

Feb 16, 2026 13:42 (IST)

भिवाड़ी हादसे पर फैक्ट्री शक के घेरे में!

जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया, "हमारा पहला शक था कि कहीं कोई गैस रिसाव या केमिकल लीक तो नहीं हुआ है. फैक्ट्री रेडीमेड गारमेंट के लिए लगाई गई थी. लेकिन उसके अंदर कुछ और ही हो रहा था. देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई छोटा विस्फोटक मटेरियल है. एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चलेगा. फैक्ट्री के मैनेजर और मालिक को बुलाया गया है. फिलहाल हमारी प्राथमिकता राहत कार्य और बचाव है. मृतक के बारे में जानकारी ली जाएगी." 

Feb 16, 2026 13:28 (IST)

विधानसभा 2 बजे तक स्थगित

विधानसभा की कार्रवाई लंच ब्रेक के लिए स्थगित कर दी गई है. सदन की कार्यवाही 2 तक बाद फिर शुरू होगी.

Feb 16, 2026 12:57 (IST)

भिवाड़ी हादसाः सीएम ने राहत-बचाव कार्य के लिए दिए निर्देश

Feb 16, 2026 12:50 (IST)

भिवाड़ी हादसे पर गहलोत ने जताया दुख

Feb 16, 2026 12:48 (IST)

उदयपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना

लेकसिटी उदयपुर को वंदे भारत की सौगात मिली है. आज वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) का शुभारंभ हुआ. दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर सिटी रेलवे स्टेशन से वंदे भारत रवाना हुई. इस दौरान उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत को रवाना किया.

Feb 16, 2026 12:37 (IST)

भिवाड़ी हादसा: घायल एम्स में रेफर

भिवाड़ी फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत और 4 लोग गंभीर घायल हैं. उन्हें एम्स रेफर किया गया है. आग लगने के दौरान फैक्ट्री के भीतर 11 लोग काम कर रहे थे. 

यहां पढ़िए पूरी खबर- भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग और धमाका, कई मजदूर जिंदा जले, कई अंदर फंसे

Feb 16, 2026 12:32 (IST)

भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री आग पर जूली ने जताया दुख

भिवाड़ी हादसे पर टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में 7 लोगों के जिंदा जलने की खबर अत्यंत हृदयविदारक है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

Feb 16, 2026 12:25 (IST)

जयपुर में नशे के अड्डे पर चला बुलडोजर

आगरा रोड जयंती नगर सर्किल पर अवैध नशा बेचने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती की. पुलिस की बार-बार चेतावनी के बावजूद भी संचालक नहीं माने. इसके बाद एसीबी (बस्)सी IPS विनय ने JDA को अवैध नशा कारोबार पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था. 

Feb 16, 2026 12:23 (IST)

झालावाड़ हादसे मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई

राजस्थान हाईकोर्ट में सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत के मामले में आज सुनवाई हुई. सरकार की ओर से आज बजट में स्कूलों से संबंधित प्रावधान के बारे में बताया गया. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिक्षा सचिव और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई थी. 

हालांकि कोर्ट ने आज फिर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्कूलों को 20 हजार करोड़ का फंड चाहिए, लेकिन 2 हजार करोड़ भी नहीं जुटा पा रहे हैं, ये ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है.

कोर्ट ने निर्देश दिया कि कोई भी डोनेशन, भामाशाह योजना, विधायक सांसद निधि फंड का इस्तेमाल कैसे जर्जर भवनों के निर्माण में होगा, इस पर विचार किया जाए. हम एक मॉनिटरिंग के लिए कमेटी बनाने पर विचार करेंगे. मामले में अगली सुनाई 5 मार्च को होगी. 

Feb 16, 2026 12:17 (IST)

राजस्थान हाईकोर्ट के गेट के बाहर बैठे वकील

राजस्थान हाईकोर्ट के बाहर वकीलों ने रास्ता जाम किया. हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 वकील धरने पर बैठ गए. उनकी मांग है कि निविक हॉस्पिटल मानसरोवर के डॉ. सोनदेव बंसल को गिरफ्तार किया जाए. मामले पिछले साल सितंबर-2025 की घटना से जुड़ा है, जिसमें कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Feb 16, 2026 11:43 (IST)

चूरू विधायक ने पूछा सवाल

चूरू विधानसभा क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय में खाली पड़े पदों के संबंध में विधायक हरलाल सहारण ने सवाल पूछा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया कि हमारी सरकार आने के बाद 6 स्कूलों में विज्ञान संकाय खोले गए. कांग्रेस सरकार ने 5 साल में 5000 विद्यालय क्रमोन्नत किए, लेकिन विज्ञान के स्कूल ना के बराबर दिए. सभी स्कूल बिना पदों के संचालित हुए. हजारों की संख्या में स्कूलों पर महात्मा  अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालयों का बोर्ड लटका दिया. इसमें भी पद नहीं दिए. 

Feb 16, 2026 11:13 (IST)

विधानसभा की कार्यवाही शुरू

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा में कहा कि फसल बीमा में जहां भी गड़बड़ हुई है, उसकी जांच SOG से कराएंगे. सदन को जानकारी दी कि हम क्षेमा इंश्योरेंस कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मंशा रखते हैं. करणपुर में फसल का डैमेज 0% बता दिया, जिससे किसानों को तकरीबन 128 करोड़ का नुकसान हुआ. किरोड़ी लाल मीणा ने सालासर के एसबीआई बैंक में 9 करोड़ का संभावित फर्जीवाड़ा रोकने की जानकारी भी सदन को दी. 

Feb 16, 2026 10:34 (IST)

भीलवाड़ा में 18 से 20 फरवरी तक जल आपूर्ति प्रभावित

कपड़ा नगरी भीलवाड़ा को 2 दिन चंबल का पानी नहीं मिलेगा. इससे  जिले के करीब 5 लाख से अधिक कंज्यूमर प्रभावित होंगे. पाइपलाइन मेंटेनेंस के कारण चम्बल से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी.  18 फरवरी को सुबह 7 बजे से वाटर सप्लाई का शटडाउन रहेगा. जलदाय विभाग ने जनता से अपील की है कि पेयजल का समुचित भंडारण करें और समझदारी से उपयोग करें. 

Feb 16, 2026 10:30 (IST)

भूमि रजिस्ट्री मामले को लेकर आज फतेहपुर कस्बा बंद

सीकर जिले के मंडावा रोड स्थित गोशाला अधिपत्य और गोचर भूमि की कथित रजिस्ट्री के विरोध में आज फतेहपुर का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद है. मेडिकल सेवाओं को छोड़कर फतेहपुर शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे. विभिन्न व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने भी बंद को समर्थन देते हुए सुबह से ही दुकान- प्रतिष्ठान बंद रखे हुए हैं. बीड़ संरक्षण विकास समिति के आह्वान पर बंद बुलाया गया है. समिति का आरोप है कि गोचर भूमि की रजिस्ट्री और नामांतरण की प्रक्रिया नियमों के विपरीत की गई है.

आज मुख्य बाजार में व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की मौजूदगी में विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा. गोचर भूमि को सार्वजनिक संपत्ति बताते हुए उसकी रजिस्ट्री को निरस्त करने की मांग को लेकर साधु-संतों के सानिध्य में ज्ञापन सौंपा जाएगा. 

Feb 16, 2026 09:55 (IST)

खेड़ली में गौतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़

अलवर के खेड़ली जिले के खेड़ली कस्बे में गौतस्करों के हौसले बेहद बुलंद हैं कि उन्होंने घनी आबादी के बीच से वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और गौ रक्षकों की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. जानकारी के अनुसार, गौतस्करों ने खेड़ली कस्बे के शेड स्थित जोगी मोहल्ले के पास से एक पिकअप में सात गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरा था. इसकी भनक लगते ही गौ रक्षकों की विभिन्न टीमें सक्रिय हो गईं और संदिग्ध पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही खेड़ली थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल भी भारी जाप्ते के साथ मौके की ओर दौड़ पड़े.

Feb 16, 2026 08:56 (IST)

डीग में हादसा, 2 कार पलटी

डीग जिले के कामां-बरसाना मार्ग पर देर रात एक मोड़ पर दो कारें अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बेकाबू होने के चलते दोनों कारें खाई में एक-दूसरे के ऊपर ही पलट गई. हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए. सूचना पाकर तत्कालीन कामां पुलिस मोके पर पहुंचकर घायलों को कामां के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में भरतपुर आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, यूपी के रहने वाले लोग कार में सवार होकर कामां की तरफ जा रहे थे. परिवार के सदस्य एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे. तभी हादसा हो गया. इसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोगों जब मदद के लिए आगे आए तो उन्हें भी एक अन्य कार ने टक्कर मार दी. 

Feb 16, 2026 08:01 (IST)

रींगस में युवक ने लगाई फांसी

रींगस (सीकर) में 22 वर्षीय युवक रामबीर पुत्र कुंवर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था. महीनेभर पहले दो जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद उसकी पत्नी मायके गई हुई थी. 

आज सुबह जब मां ने जब चाय के लिए जगाया, तो युवक फंदे पर लटका मिला. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि युवक शांत स्वभाव वाला था और उसका काम भी बहुत अच्छा चल रहा था. पड़ोसी भी सुसाइड की खबर सुनकर हैरान है. 

Feb 16, 2026 07:44 (IST)

विधायक ललित यादव विकास कार्यों में अनियमितिता का मुद्दा उठाएंगे

आज विधानसभा में विधायक ललित यादव, खैरथल-तिजारा जिले की मुंडावर पंचायत समिति के ग्राम सोरखा कलां में वर्ष 2020 से जनवरी 2026 के बीच कराए गए विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला सदन में रखेंगे. इसके अलावा, कई जनहित याचिकाएं भी पेश की जाएंगी. कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में कच्चे नालों को पक्का करने, बगरू में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय को सहायक अभियंता कार्यालय में क्रमोन्नत करने, सिवाना में इनडोर स्टेडियम निर्माण और आहोर में ड्रेनेज व्यवस्था सुधार की मांग सदन में उठेगी. साथ ही शिव क्षेत्र के ग्राम सोलंकिया में पेयजल समस्या का मुद्दा भी चर्चा में रहेगा.