3 years ago

Emmanuel Macron In India Live Updates: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भारत पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर पहले उनका विमान जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है, जहां राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों पिंक सिटी की सैर पर निकल गए. सबसे पहले वे आमेर फोर्ट जाएंगे और वहां शिल्पकारों, भारत-फ्रांसीसी सांस्कृतिक परियोजनाओं के हितधारकों के साथ-साथ छात्रों से बातचीत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे और दोनों नेता जंतर-मंतर सहित गुलाबी शहर के कुछ स्थलों का एक साथ दौरा करेंगे. इसके बाद दोनों नेता गहन द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, और फिर हवाई जहाज में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

इससे पहले पीएम मोदी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर देशभर के फर्स्ट टाइम वोटर्स से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं को उनके वोट की ताकत के बारे में बताते हुए लाल किले से दिए अपने भाषण की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा था कि यही समय है..सही समय है. वर्चुअल संवाद के दौरान पीएम ने कहा कि पहले दूसरे देश कहते थे कि भारत खुद भी डूबेगा और हमें भी डूबाएगा. लेकिन आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. अब दूसरे देश सोचते हैं कि भारत के विकास से हमारा विकास होगा. भारत के पासपोर्ट को अब दुनिया में गर्व की नजरों से देखा जाने लगा है. ये युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है. क्योंकि इससे उनके लिए रोजगार के लिए अनेकों अवसर पैदा होने वाले हैं.

LIVE UPDATES...

Jan 25, 2024 22:24 (IST)

पीएम मोदी ने कहा गर्व की बात है इमैनुअल मैक्रों ने जयपुर से भारत की यात्रा शुरू की

Jan 25, 2024 21:00 (IST)

पीएम मोदी ने एक दुकान पर चाय पीते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत की

Advertisement
Jan 25, 2024 20:02 (IST)

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को राम मंदिर प्रतिकृति उपहार में दी

Jan 25, 2024 19:22 (IST)

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया देश को संबोधित

Jan 25, 2024 19:10 (IST)

पीएम मोदी ने मैक्रों से यूपीआई डिजिटल पेमेंट के बारे में की बात

Jan 25, 2024 19:06 (IST)

मैक्रों ने हवा महल का दौरा किया

Advertisement
Jan 25, 2024 18:46 (IST)

राष्ट्रपति मैक्रों का जयपुर के लोगों ने किया फूलों से स्वागत

Jan 25, 2024 18:43 (IST)

जंतर मंतर से हवा महल तक पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैकों का रोड शो

Advertisement
Jan 25, 2024 18:40 (IST)

जयपुर एयरपोर्ट पर वसुंधरा राजे ने भी किया पीएम मोदी का स्वागत

Jan 25, 2024 18:37 (IST)

जयपुर के जंतर-मंतर को इमैनुएल मैक्रों ने देखा

Jan 25, 2024 18:24 (IST)

राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी जंतर-मंतर पहुंचे

Jan 25, 2024 17:28 (IST)

इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय छात्रों से बातचीत की

Jan 25, 2024 16:59 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर पहुंच चुके हैं

Jan 25, 2024 16:12 (IST)

राजस्थानी चित्रकला की इमैनुएल मैक्रों ने की सराहना

Jan 25, 2024 16:09 (IST)

इमैनुएल मैक्रों आमेर किले का दौरा किया

Jan 25, 2024 16:01 (IST)

आमेर किला पहुंचे स्कूली छात्रों से मिले इमैनुएल मैक्रों

Jan 25, 2024 15:02 (IST)

राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के जयपुर में स्वागत की तस्वीरें

Jan 25, 2024 15:00 (IST)

विदेश मंत्री एस जय शंकर भी रहे मौजूद

Jan 25, 2024 14:44 (IST)

एयरपोर्ट से रवाना हुए फ्रांस के राष्ट्रपति

Jan 25, 2024 14:43 (IST)

जयपुर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति

Jan 25, 2024 11:42 (IST)

'रोजगार के कई अवसर खुल जाएंगे.'

Jan 25, 2024 11:38 (IST)

'कभी सोना गिरवी रखना पड़ता था'

Jan 25, 2024 11:33 (IST)

'आपको एक वोट दुनिया में भारत की साख बढ़ाएगा'

Jan 25, 2024 11:28 (IST)

'अगले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं'

Jan 25, 2024 11:13 (IST)

नए वोटर्स को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Jan 25, 2024 08:38 (IST)

8 लाख युवाओं से संवाद करेंगे PM Modi

Jan 25, 2024 08:19 (IST)

सीएम ने देर रात लिया तैयारियों का जायजा

Jan 25, 2024 08:17 (IST)

राजस्थान के सीएम ने इस तरह किया अभिनंदन

Jan 25, 2024 08:15 (IST)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मिनट टू मिनट कार्यक्रम