विज्ञापन
3 years ago

Emmanuel Macron In India Live Updates: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भारत पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर पहले उनका विमान जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है, जहां राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों पिंक सिटी की सैर पर निकल गए. सबसे पहले वे आमेर फोर्ट जाएंगे और वहां शिल्पकारों, भारत-फ्रांसीसी सांस्कृतिक परियोजनाओं के हितधारकों के साथ-साथ छात्रों से बातचीत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे और दोनों नेता जंतर-मंतर सहित गुलाबी शहर के कुछ स्थलों का एक साथ दौरा करेंगे. इसके बाद दोनों नेता गहन द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, और फिर हवाई जहाज में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

इससे पहले पीएम मोदी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर देशभर के फर्स्ट टाइम वोटर्स से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं को उनके वोट की ताकत के बारे में बताते हुए लाल किले से दिए अपने भाषण की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा था कि यही समय है..सही समय है. वर्चुअल संवाद के दौरान पीएम ने कहा कि पहले दूसरे देश कहते थे कि भारत खुद भी डूबेगा और हमें भी डूबाएगा. लेकिन आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. अब दूसरे देश सोचते हैं कि भारत के विकास से हमारा विकास होगा. भारत के पासपोर्ट को अब दुनिया में गर्व की नजरों से देखा जाने लगा है. ये युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है. क्योंकि इससे उनके लिए रोजगार के लिए अनेकों अवसर पैदा होने वाले हैं.

LIVE UPDATES...

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close