1 month ago

Rajasthan News Live Updates, 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 को राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मी और प्रशासनिक हलचल अपने चरम पर है. प्रदेश की सबसे बड़ी सियासी खबर अजमेर से आ रही है, जहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में कांग्रेस ने 'सनातन और गोवंश संरक्षण' का मुद्दा उठाकर कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल दिया है. कांग्रेस की इस सक्रियता ने प्रदेश में एक नई बहस छेड़ दी है. वहीं, राजधानी जयपुर में विधानसभा के बाहर एक बेकाबू थार द्वारा चार गाड़ियों को टक्कर मारने की घटना ने सड़क सुरक्षा और वीआईपी इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सिर्फ राजनीति ही नहीं, आज मौसम विभाग (IMD) ने भी राजस्थान के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जयपुर, अजमेर और कोटा सहित 22 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है, जिससे कड़ाके की ठंड की वापसी हो सकती है. स्वास्थ्य के मोर्चे पर, पश्चिम बंगाल में निपा वायरस (Nipah Virus) के नए मामले सामने आने के बाद राजस्थान का चिकित्सा विभाग भी हाई अलर्ट पर है. इसके साथ ही, देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए UGC के नए 'इक्विटी रेगुलेशन 2026' को लेकर चल रहा विवाद आज राजस्थान के विश्वविद्यालयों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

इन तमाम बड़ी खबरों, पल-पल के अपडेट्स और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.

Here Are Live Updates of Rajasthan Breaking News

Jan 28, 2026 20:21 (IST)

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके के गांव भैंसाख में 11 महीने पूर्व हुई शंकर सिंह की मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतक की पत्नी रूबी ने भांजे हरेंद्र के साथ शराब में कीटनाशक दवा मिलाकर हत्या कराई थी. स्थानीय पुलिस ने हत्या के जुर्म में पत्नी रूबी एवं भांजे हरेंद्र को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jan 28, 2026 20:16 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: भांजे के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके के गांव भैंसाख में 11 महीने पूर्व हुई शंकर सिंह की मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतक की पत्नी रूबी ने भांजे हरेंद्र के साथ शराब में कीटनाशक दवा मिलाकर हत्या कराई थी. स्थानीय पुलिस ने हत्या के जुर्म में पत्नी रूबी एवं भांजे हरेंद्र को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement
Jan 28, 2026 20:05 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: फुटपाथ और सड़क पर बने मंदिर हटाए जाएंगे

राजस्थान हाई कोर्ट ने आदेश जारी कर जयपुर शहर के फुटपाथ और सड़क पर बने अवैध मंदिरों को हटाने का आदेश दिया है. इसके लिए राजस्थान सरकार को भी दिशा-निर्देश जारी करने का आदेश दिया है. मंदिरों के आड़ में व्यवसाय चलाए जा रहे हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Jan 28, 2026 19:15 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: वसुंधरा राजे अपनी 35 साल की यात्रा को याद कर हुई भावुक

राजस्थान के झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह की द्वितीय चरण की पदयात्रा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे बुधवार (28 जनवरी) को भावुक हो गई. भावुक होकर राजे ने अपने 35 वर्षों के सफर और यहां से जुड़े अनुभवों को साझा किया.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jan 28, 2026 19:02 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: CNG Alto कार में आग लगने से कार ड्राइवर की दर्दनाक मौत

डूंगरपुर जिले के निठाउवा थाना क्षेत्र के कनोड़िया गांव के पास एक सीएनजी ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से कार चालक की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामले के अनुसार निठाउवा निवासी किशोर जैन मुंबई में व्यापार करता है. चार दिन पहले ही वह अपने घर आया था. वही आज शाम को अपने भाई की सीएनजी ऑल्टो कार लेकर घर से निकला था. इस दौरान कनोड़िया गांव के पास अचानक कार में आग लग गई. आग लगने के बाद चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और चालक की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. 

Jan 28, 2026 18:18 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: ओलावृष्टि से खराब फसल को लेकर किसान लगा रहे गुहार

सवाई माधोपुर में बीती रात ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर बुधवार (28 जनवरी) को आवण्ड-सवाईगंज के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहाँ उन्होंने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की. ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बीती रात आवण्ड-सवाईगंज सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई है.

Advertisement
Jan 28, 2026 17:10 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: डोटासरा ने भजनलाल सरकार को पिछले 10 साल की परीक्षा की जांच की चुनौती दी

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह ने राजस्थान में परीक्षा पेपर लीक और OMR शीट गड़बड़ी को लेकर भजनलाल सरकार को चुनौती दी है. उनका कहना है कि अगर सरकार में हिम्मत है तो पिछले दस- बारह सालों की  परीक्षाओं की पूरी CBI जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो. गोविंद सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई केवल राजनीतिक सियासत या पार्टी को देखते हुए नहीं होनी चाहिए बल्कि चाहे वे भाजपा शासनकाल में हों या कांग्रेस शासनकाल में, सभी के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए.

Jan 28, 2026 17:01 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: धौलपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई

धौलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (SE) राजेश कुमार वर्मा और कार्यालय सहायक नरेन्द्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों को 1 लाख 75 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया. आरोप है कि परिवादी को बहाल करने के बदले यह रिश्वत मांगी गई थी.

Advertisement
Jan 28, 2026 16:59 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: मानसिक असंतुलन से जूझ रहे 71 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बांसवाड़ा जिले के भुगंडा थाना क्षेत्र स्थित कटीयोर गांव में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई. मानसिक संतुलन बिगड़ने से जूझ रहे 71 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही घर के बाहर लगे पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान थावर पुत्र भेरिया के रूप में हुई है.

Jan 27, 2026 22:41 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: कांग्रेस करेगी विधायक दल की बैठक

राजस्थान विधानसभा का सत्र बुधवार (28 जनवरी) से शुरू होने वाला है. वहीं इस सत्र के शुरू होने के बाद बुधवार शाम को कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि बुधवार शाम 7 बजे होटल रेडिसन में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. यह बैठक नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में होगी. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, सचेतक रफीक खान समेत कांग्रेस विधायक दल के सदस्य रहेंगे मौजूद.

Jan 27, 2026 21:04 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: विधानसभा के बजट सत्र से पहले राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा का कांग्रेस पर हमला

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के लिए सरकार की तैयारियों पुख्ता होने का दावा करते हुए राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने कहा कि सत्ता पक्ष विपक्ष के सवालों का.पुख्ता जवाब देगा. कांग्रेस के आक्रामक रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी का खेमा सदन में पूरी रणनीति के साथ आएगा और विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे. मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में हेमंत मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल एकजुट है.

Jan 27, 2026 17:39 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: शिक्षक संघ के चुनावों के विरोध में आरयू के छात्रों और प्रशासन के बीच तीखी झड़प

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है. सोमवार को छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने अपने साथियों के साथ शिक्षक संघ के नामांकन केंद्र पर धावा बोला और नामांकन प्रक्रिया को रोक दिया और कहा जब तक छात्र संघ चुनाव नहीं तब तक कोई और चुनाव भी नहीं .शिक्षक संघ के चुनावों को  शुभम रेवाड़ ने  प्रशासन की तानाशाही बताया है और कहा है कि छात्रों पर हो रहा यह अत्याचार उन्हें कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत करेगा.

Jan 27, 2026 17:36 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: एनडीपीएस मामले में 2 आरोपियों को 20 साल की सजा

धौलपुर, जिले में करीब 6 वर्ष पुराने एनडीपीएस के एक मामले में डीजे कोर्ट धौलपुर ने दो आरोपियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही प्रत्येक को 1-1 लाख रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है. मामला 15 मार्च 2020 का है, जहां कोतवाली थाना पुलिस धौलपुर ने एक ट्रक में से 1560 किलोग्राम गांजा पकड़ा था.

Jan 27, 2026 17:12 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: राजस्थान में 14 फरवरी तक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पर रोक

राज्य सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पर 14 फरवरी तक रोक लगा दी है. पहले यह 7 फरवरी तक रोक लगाई गई थी. लेकिन प्रशासनिक सुधार विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है SIR के दौरान सामान्य तबादले नहीं होंगे. विशेष परिस्थिति में तबादले किए जाएंगे. वहीं तबादले के लिए EC से पहले अनुमति लेनी होगी. इसके बाद ही किसी तरह के तबादले किये जाएंगे.

Jan 27, 2026 17:00 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: सोनम वांगचुक की पद यात्रा पहुंची जोधपर

सोनम वांगचुक को रिहा करने की मांग को लेकर निकाली जा रही पदयात्रा आज जोधपुर पहुंची जहां सेंट्रल जेल के बाहर पुलिस के बेरीकटिंग पर पद यात्रा रुकी और सोनम वांग चुग को रिहा करने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई  रैली का नेतृत्व कर रहे हैं. तारा राम मेहना राष्ट्रीय मूल निवासी संघ और भारतीय भील सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह न्याय के लिए निकल जा रही एक पैदल यात्रा है जो 14 तारीख को बाकासर बॉर्डर से शुरू की गई थी.

Jan 27, 2026 16:43 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: विधानसभा सत्र से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक

विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की गई. वहीं इस बैठक के बाद बीजेपी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. सीएम हाउस में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. जोगाराम ने इस बैठक के बारे में बताया कि विधानसभा में मुद्दों, तथ्यों और तर्कों पर बात होगी. अगर विपक्ष ने इनकी अनदेखी की तो बीजेपी को उस भाषा में भी जवाब देना आता है.

Jan 27, 2026 16:37 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक संपन्न

वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में राजस्थान विधानसभा में सर्वदलीय बैठक किया गया. विधानसभा का सत्र 28 जनवरी से शुरू होने वाला है. बताया जा रहा है कि बैठक में कई मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा हुई.

Jan 27, 2026 14:54 (IST)

Rajasthan News LIVE Updates: सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी

लद्दाख के मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की रिहाई की मांग को लेकर आज जोधपुर में माहौल गरमा गया है. जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं.

सोनम वांगचुक के समर्थकों ने आज जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. प्रदर्शनकारी सड़क के बीचों-बीच बैठ गए हैं, जिसके चलते पुलिस को भारी बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद करना पड़ा है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लगातार वार्ता चल रही है, लेकिन समर्थक अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं हैं.

सोनम वांगचुक को पिछले साल सितंबर (2025) में लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर शिफ्ट किया गया था. वह पिछले 120 से अधिक दिनों से जेल में बंद हैं. उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो उनकी रिहाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं और उनकी याचिका पर 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई भी होनी है.

हाल ही में उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर बताया था कि जेल में रहने के बावजूद वांगचुक हताश नहीं हैं. वह जेल के बैरकों को पर्यावरण के अनुकूल (Eco-responsive) बनाने के लिए प्रयोग कर रहे हैं और 'Forever Positive' नाम से एक किताब भी लिख रहे हैं.

Jan 27, 2026 14:50 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: UGC के नए नियम पर राजस्थान में उबाल

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर राजस्थान के झुंझुनूं में विरोध की मशाल जल उठी है. ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने आज कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और UGC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. समाज का कहना है कि यह नया कानून सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट प्रदीप शर्मा ने सीधे तौर पर इस नियम को असंवैधानिक करार दिया. उन्होंने कहा कि UGC का यह नया कानून भारतीय संविधान की धारा 14 (समानता का अधिकार) और धारा 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का सीधा उल्लंघन करता है. सामान्य वर्ग के युवाओं में इस नियम को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा है. ज्ञापन में मुख्य रूप से अधिकारों पर कुठाराघात करने, जातीय विभाजन करने और अन्यायपूर्ण व्यवस्था के आरोप लगाए गए हैं.

ब्राह्मण समाज के नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस "अन्यायपूर्ण" नियम को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो यह विरोध केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा. आने वाले दिनों में इस आंदोलन को पूरे राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा.

Jan 27, 2026 14:48 (IST)

Rajasthan Breaking News LIVE: नीमकाथाना में पड़े ओले

राजस्थान के कई ज़िलों में आज सुबह से बारिश हो रही है. कुछ इलाकों से ओले पड़ने की भी ख़बरें आई हैं. 

नीमकाथाना में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. देखिए वीडियो.

Jan 27, 2026 14:48 (IST)

Rajasthan News LIVE: 29 जनवरी से शुरू होगा बेणेश्वर मेला, 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद!

राजस्थान के वागड़ अंचल में आस्था और संस्कृति का सबसे बड़ा संगम 'बेणेश्वर मेला' 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. आदिवासियों का 'महाकुंभ' कहे जाने वाले इस मेले के लिए डूंगरपुर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है. माघ पूर्णिमा यानी 1 फरवरी को मुख्य मेला भरेगा, जिसमें राजस्थान ही नहीं बल्कि गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे.

मेले की भव्यता और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. मेला अधिकारी वालसिंह राणा के अनुसार, डूंगरपुर और संभाग के अन्य जिलों से करीब 1000 पुलिस जवान तैनात रहेंगे. चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सके. पेयजल, शौचालय, बिजली और सफाई के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

पर्यटन विभाग इस बार मेले को और भी रंगारंग बनाने जा रहा है. 29-30 जनवरी को भक्तिमय भजनों की शाम सजेगी. वहीं, 31 जनवरी - 1 फरवरी को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान TAD और खेल विभाग के सौजन्य से पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी.

प्रशासन ने अब तक करीब 750 दुकानों का आवंटन कर दिया है. पार्किंग स्थलों को विस्तृत किया गया है ताकि गुजरात और एमपी से आने वाले वाहनों को जाम की स्थिति का सामना न करना पड़े.

Jan 27, 2026 14:39 (IST)

शंकराचार्य के पक्ष में उतरी कांग्रेस, कलेक्ट्रेट पर पुलिस से भारी झड़प

राजस्थान की सियासत में आज उस समय बड़ा उबाल आ गया जब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस ने अजमेर कलेक्ट्रेट पर जोरदार हल्ला बोल दिया. शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बेरिकेड्स पर तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर भारी तनाव फैल गया. 

कांग्रेस ने सीधे तौर पर 'सनातन कार्ड' खेलते हुए शंकराचार्य के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर देश में गोहत्या पर तत्काल सख्त कानून बनाने की मांग की. 

इस प्रदर्शन की सबसे खास बात मसीह समाज का समर्थन रहा, जिसके बाद कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि धार्मिक स्वतंत्रता और संतों के सम्मान की रक्षा नहीं हुई, तो यह आंदोलन पूरे राजस्थान में उग्र रूप अख्तियार करेगा.