विज्ञापन
43 minutes ago

Rajasthan News Live Updates, 6 February 2026: राजस्थान में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे ठंड से राहत मिली. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन तक राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. इस दौरान दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, सुबह और शाम को ठंड का असर बना रहेगा. जयपुर, बीकानेर, पिलानी और अजमेर में दिन का तापमान बढ़ा, जबकि भरतपुर डिविजन में हल्का कोहरा रहा. नए मौसम अपडेट के अनुसार, आने वाले पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं (northerly winds) का असर रहेगा. इन हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी.

बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर पान मसाले विज्ञापन मामले में केस दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई जयपुर जिला उपभोक्ता अदालत में की जा रही है. वहीं जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (जयपुर द्वितीय) के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने अभिनेता सलमान खान को जमानती वारंट जारी कर 6 फरवरी (शुक्रवार) को पेश होने का आदेश दिया है. ऐसे में क्या सलमान खान जयपुर पेशी के लिए आएंगे या नहीं, यह सबसे बड़ा सवाल है.

वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए नया कानून बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून बनाने प्रक्रिया के तहत मसौदा विधेयक सदन में पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सदन के माध्यम से राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे, ताकि प्रदेश में खेजड़ी संरक्षित रहे.” राजस्थान की दिनभर की खबरों से जुड़ी पल-पल की अपडेट इस लाइव ब्लॉग में.

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन से जुड़ी बड़ी अपडेट

बीकानेर में 'खेजड़ी बचाओ' की मांग पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों ने देर रात अनशन तोड़ दिया है. जोधपुर और बीकानेर में खेजड़ी काटने पर रोक रहेगी, इस संबंध में मंत्री ने लिखित आश्वासन दिया है. हालांकि, कानून नहीं बनने तक कलेक्ट्रेट पर धरना जारी रहेगा.

सलमान खान के खिलाफ जयपुर उपभोक्ता अदालत में केस

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के खिलाफ दर्ज पान मसाले विज्ञापन केस में जयपुर जिला उपभोक्ता अदालत ने जमानती वारंट जारी किया था. सलमान को 6 फरवरी (शुक्रवार) को पेश होने का आदेश दिया गया है. ऐसे में क्या सलमान खान जयपुर पेशी के लिए आएंगे या नहीं यह सबसे बड़ा सवाल है.

पढ़िए पूरी खबर- क्या सलमान खान कल आएंगे जयपुर? उपभोक्ता अदालत में पेश होने के लिए वारंट जारी  

Weather News: अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

राजस्थान में तापमान बढ़ने के साथ ही ठंड का असर कम होने लगा है. नए मौसम अपडेट के अनुसार, आने वाले पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं (northerly winds) का असर रहेगा. इन हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी. अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां क्लिक कर जानिए.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close