विज्ञापन

2.65 लाख से अधिक घरों में लगे रूफटॉप सोलर प्लांट, राजस्थान ने रचा इतिहास

राजस्थान की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 1001.57 मेगावाट तक पहुंच गई है. सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए ऐतिहासिक कदम बताया.

2.65 लाख से अधिक घरों में लगे रूफटॉप सोलर प्लांट, राजस्थान ने रचा इतिहास
(फाइल फोटो)

राजस्थान ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए रूफटॉप सोलर की स्थापित क्षमता 1000 मेगावाट के पार पहुंचा दी है. ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत प्रदेश में अब तक 2.65 लाख से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं. इससे राज्य की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 1001.57 मेगावाट हो गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि को स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' जैसी परिवर्तनकारी पहल का प्रत्यक्ष परिणाम है.

हरित ऊर्जा क्रांति के लिए प्रयास जारी- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा क्रांति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने ऊर्जा विभाग, डिस्कॉम के अधिकारियों-कर्मचारियों और प्रदेश के जागरूक नागरिकों का इस उपलब्धि में योगदान के लिए आभार जताया. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासियों की भागीदारी और समर्पण से राजस्थान स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आगे भी नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा.

राजस्थान सरकार सोलर रूफटॉप लगाने की रफ्तार तेज करने पर काम कर रही है. इससे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और बिजली उत्पादन में स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी भी बढ़ेगी. इससे घरेलू बिजली बिल में कमी आने के साथ-साथ पारंपरिक बिजली पर निर्भरता भी घटेगी. 

यह भी पढ़ेंः "भैरोंसिंह शेखावत हर रविवार को बोलकर नहीं, लिखकर ही करते थे संवाद", वसुंधरा राजे ने बताई ये अनोखी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close