विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

Rajasthan News: अलवर के महुआ टोल के पास दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार; RAC के जवान की मौत

मृतक की पहचान अशोक कुमार मीणा के रूप में हुई है, जो कोठारी के पास मालाखेड़ा क्षेत्र के निवासी थे. परिजनों के अनुसार, अशोक कुमार मीणा नियमित ड्यूटी पूरी कर सुबह घर लौट रहे थे.

Rajasthan News: अलवर के महुआ टोल के पास दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार; RAC के जवान की मौत
अशोक कुमार मीणा

Alwar News: अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ टोल के समीप शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में RAC के जवान की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब जवान ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचान अशोक कुमार मीणा के रूप में हुई है, जो कोठारी के पास मालाखेड़ा क्षेत्र के निवासी थे. परिजनों के अनुसार, अशोक कुमार मीणा नियमित ड्यूटी पूरी कर सुबह घर लौट रहे थे. रास्ते में महुआ टोल के पास अचानक यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

शव को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया 

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

हादसे के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया

प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना तेज गति, झपकी, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से हुई. जवान की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर है, वहीं विभाग और परिचितों में भी गहरा दुख व्याप्त है.

यह भी पढ़ें-  GST Raid: जयपुर में शिव विलास के ठिकानों पर सीजीएसटी की रेड, होटल के मालिक के घर पर भी छापा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com