विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2024

Rajasthan News: कोटा में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, SP ने किया निलंबित 

कोटा के पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय गंगासहाय शर्मा ने बताया कि दोनों दूर के रिश्तेदार हैं. दोनों नयापुरा थाना क्षेत्र में रहते हैं, जबकि उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की ओर से नयापुरा थाने में लिखित शिकायत दी गई थी.

Rajasthan News: कोटा में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, SP ने किया निलंबित 
कोटा में गिरफ्तार हुआ रेप का आरोपी पुलिस कांस्टेबल

Kota News: कोटा में महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पिछले दिनों पीड़ित महिला ने नयापुरा थाने के कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करावाया था. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी. पुलिस ने आंतरिक जांच के बाद अब कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित महिला और आरोपी हैं रिश्तेदार 

कोटा के पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय गंगासहाय शर्मा ने बताया कि दोनों दूर के रिश्तेदार हैं. दोनों नयापुरा थाना क्षेत्र में रहते हैं, जबकि उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की ओर से नयापुरा थाने में लिखित शिकायत दी गई थी.

कई बार किया दुष्कर्म 

पीड़ित महिला ने बताया था कि कांस्टेबल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है. महिला की रिपोर्ट पर कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच पूरी होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही आरोपी कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें-भैंस चराते-चराते सीखा अलगोजा बजाना, 93 साल के गोविंदा की धुन सुनकर पैरों में पड़ गए थे मुम्बई के कलाकार

यह भी पढ़ें- मानसून के एतबार से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले 12 घण्टे काफी अहम, भारी बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com