राजस्थान में मंत्री और विधायक के बीच असली बाप और DNA टेस्ट तक बात पहुंची, जानें पूरा मामला

राजस्थान में मंत्री बाबूलाल खराड़ी और कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. जुबानी जंग असली बाप और डीएनए टेस्ट के मुद्दें पर जा पहुंची है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मंत्री बाबूलाल खराड़ी- कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा

Rajasthan News: भजनलाल सरकार में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के असली बाप वाले बयान पर डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने बाबूलाल खराड़ी पर पलटवार किया है. गणशे घोघरा ने कहा कि वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं और अपने आरोपों पर आज भी कायम हैं. मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बयान का जवाब देते हुए कहा कांग्रेस विधायक ने कि मैं एक ही बाप की औलाद हूं और इसके लिए चाहे तो मेरा DNA टेस्ट करवा लिया जाए. भाजपा नेताओं द्वारा मां-बाड़ी केंद्रों के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की वसूली करने की बात पूरी तरह सच है. 

गणेश घोघरा का मंत्री खराड़ी पर हमला

गणेश घोघरा ने कहा कि मंत्रीजी के पास खुद के कोई अधिकार नहीं हैं और वे स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले पा रहे हैं. मंत्री जनजाति समाज का विकास करने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं और केवल ऊपरी निर्देशों पर काम कर रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस विधायक ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मैंने विधानसभा में दो आरोप लगाए हैं. जनजाति विभाग में स्थानीय युवाओं की अनदेखी की जा रही है. मां-बाड़ी के समन्वयक पदों पर गैर-जनजाति वर्ग के लोगों को नियुक्त किया गया है. जनजाति क्षेत्र के फंड और योजनाओं में बंदरबांट हो रही है.

सरकारी आवास को लेकर उठ रहे सवालों पर गणेश घोघरा ने कहा कि मैं वहां सोता नहीं हूं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनने के लिए बैठता हूं. वे दिन में मात्र 2 से 4 घंटे ही वहां रहते हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों की जनसुनवाई हो सके. 

मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने क्या कहा?

डूंगरपुर के एक दिवसीय दौरे रहे प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सर्किट हाउस में विपक्ष पर तीखा हमला बोला था. मंत्री खराड़ी ने कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा और सांसद राजकुमार रोत पर भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए. मंत्री ने विधायक घोगरा को खुली चुनौती देते हुए उनके 'काले चिट्ठों' का खुलासा करने का दावा किया. सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री खराड़ी ने कहा, "गणेश घोगरा गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, जो एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता. मुझ पर लगे आरोप निराधार हैं. मैं चुनौती देता हूं कि असली बाप की औलाद है तो एक रुपये का भी आरोप मेरे पर साबित करके बता दे. 

मंत्री ने दस्तावेज दिखाते हुए गणेश घोघरा पर दो आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पंचायत समिति डूंगरपुर के क्वार्टर नंबर 9 में विधायक बिना किसी अलॉटमेंट और बिना बिजली बिल या किराया चुकाए रह रहे हैं. 2023 के बाद से इसका कोई भुगतान नहीं किया गया है. साथ ही कांग्रेस विधायक पर जमीन घोटाले का आरोप लगाते हुए मंत्री ने 13 मार्च 2024 और 18 मई 2022 को दर्ज हुई दो एफआईआर की कॉपी दिखाते हुए कहा कि घोगरा खुद जमीन घोटालों में फंसे हैं और अब उनके पुराने कारनामों और मनरेगा की गड़बड़ियों की पूरी जांच कराई जाएगी. 

Advertisement

सांसद राजकुमार रोत पर क्या बोले मंत्री?

इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत को आड़े हाथों लेते हुए खराड़ी ने पूछा, "सांसद बताएं कि उन्होंने कौन से खेत में नोटों की खेती की, जो मात्र 5 साल में करोड़पति बन गए?" उन्होंने बीएपी के विधायक जयकृष्ण पटेल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रश्न पूछने के नाम पर 10 करोड़ की डिमांड की गई और 2 करोड़ में सौदा तय हुआ. खराड़ी ने कहा कि एसीबी की कार्रवाई में रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भी ये लोग इसे 'षड्यंत्र' बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. मंत्री ने अंत में स्पष्ट किया कि आदिवासियों के नाम पर 'लूट की दुकानें' चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढे़ं-

मदन दिलावर ग्वालों को देंगे प्रत्येक महीने 10000 रुपये, रखी यह शर्त

'VB G RAM G का फुल फॉर्म बता दें तो राजनीति छोड़ दूंगा' केंद्रीय मंत्री को कांग्रेस विधायक का चैलेंज

Advertisement