विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

'VB G RAM G का फुल फॉर्म बता दें तो राजनीति छोड़ दूंगा' केंद्रीय मंत्री को कांग्रेस विधायक का चैलेंज

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि गरीब और मजदूर वर्ग को रोजगार से वंचित किया जा सके. 

'VB G RAM G का फुल फॉर्म बता दें तो राजनीति छोड़ दूंगा' केंद्रीय मंत्री को कांग्रेस विधायक का चैलेंज
मनरेगा के नए नाम को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Rajasthan News: अजमेर में मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक विकास चौधरी ने केंद्र सरकार और अजमेर सांसद पर तीखा हमला बोला. किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक ने कहा कि अजमेर सांसद व केंद्रीय मंत्री यदि रटकर भी आएं और VB G RAM G (मनरेगा के नए नाम) का पूरा नाम (Full Form) बता दें तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. उनको यह भी पता नहीं है कि VB G RAM G है क्या?

कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि हमें नाम से आपत्ति नहीं है, न हमारे नेता राहुल गांधी को है, न कांग्रेस के कार्यकर्ता को नाम से आपत्ति है. हमें आपत्ति है कि मजदूर का जो चूल्हा जल रहा है, उसे बंद करने का काम कर रहे हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे. 

'इलाके के किसान परेशान हैं'

विकास चौधरी ने कहा कि केंद्र में राज्य मंत्री होने और अजमेर से सांसद होने के बावजूद क्षेत्र के किसान लगातार धरनों पर बैठे हैं. भारतमाला प्रोजेक्ट हो या खाद-बीज की किल्लत, किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान नहीं मिल रहा है. कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि योजनाओं का नाम और उद्देश्य तक नहीं समझते, तो आम लोगों को क्या समझा पाएंगे.

भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन का आरोप

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि गरीब और मजदूर वर्ग को रोजगार से वंचित किया जा सके. विकास चौधरी ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता किसी भी कीमत पर मनरेगा को खत्म नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीबों की जीवनरेखा है. इस धरना-प्रदर्शन में मनरेगा योजना के जिला प्रभारी वैभव गहलोत सहित शहर और ग्रामीण कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

यह भी पढे़ं-

Rajasthan: अंता उपचुनाव के बाद वायरल चिट्ठी पर डिप्टी सीएम का बयान, कहा-मेरी जानकारी में नहीं होगी इसकी जांच

Rajasthan: राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले क्षत्रिय समाज का बड़ा सम्मेलन, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने कर दी ये मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close