विज्ञापन

Road Accident: बारात में शामिल होने जा रहे दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल 

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में बारात में जा रही कार के पेड़ से टकराने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

Road Accident: बारात में शामिल होने जा रहे दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल 
बारात में जा रही कार के पेड़ से टकराने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में शनिवार को एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ. जहां बारात में शामिल होने जा रहे युवकों की कार एक पेड़ से टकरा गई. इस भीषण हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

तेज रफ्तार कार बनी काल

पुलिस के अनुसार हादसा खिचिया गांव के पास हुआ. कार में सवार लोग रावला क्षेत्र से बारात में शामिल होने के लिए खिचिया गांव जा रहे थे. रास्ते में कार की गति इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

तीन की मौके पर ही मौत

हादसे में तीन युवकों पृथ्वीराज (24), मोहनलाल (24) और बाबूलाल (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ये सभी 2 केएलएम गांव के रहने वाले थे. इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल इस दर्दनाक घटना का मामला दर्ज कर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नियंत्रण खोने का मुख्य कारण क्या था. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति सीमा का विशेष ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें- 

जयपुर में XEN पति को VIDEO कॉल कर महिला ने लगाई फांसी, पीछे रोते छोड़ गई दो मासूम; दिल झकझोर देग ये कहानी

भट्टी की तरह अभी और तपेगा राजस्थान , 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 24 से 29 मई तक 41 जिलों में जारी हीटवेव का अलर्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close