विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2024

तेदुएं के बाद अब राजस्थान में भालू का आंतक, घर लौट रहे शख्स पर किया हमला; जयपुर रेफर

भाजपा जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया और ग्रामीण लोगों ने वन विभाग, जिला प्रशासन और राज्य सरकार से घायल को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है.

तेदुएं के बाद अब राजस्थान में भालू का आंतक, घर लौट रहे शख्स पर किया हमला; जयपुर रेफर
भालू के हमले से घायल पप्पू योगी

Rajasthan News: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ है. उदयपुर में अभी तक तेंदुए ने 6 लोगों को अपना शिकार बनाया है. तेंदुए को लेकर अभी तक लोगों में खौफ खत्म नहीं हुआ था, अब प्रदेश में भालू का आतंक सामने आया है. शनिवार को सवाईमाधोपुर में निमली खुर्द गांव का रहने वाला पप्पू योगी (50) होटल से नौकरी करके अपने घर जा रहा था. इस बीच राते में एक भालू जंगल से आया और आदमी पर हमला कर दिया. 

होटल में नौकरी करता है घायल पप्पू

इस हमले में आदमी बुरी तरह घायल हो गया. परिजन और आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया.  जानकारी के अनुसार, पप्पू लाल योगी रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में नौकरी करता है.

शनिवार को पप्पू नौकरी के बाद सरकारी अस्पताल से होते हुए पैदल अपने घर नीमली खुर्द जा रहा था. इस दौरान डामर रोड पर अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने शौर मचाया तो भालू उसे छोड़कर जंगल में चला गया.

घायल को सरकार दे आर्थिक सहायता

इसके बाद घायल को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया. इस घटना के बाद भाजपा जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया और ग्रामीण लोगों ने वन विभाग, जिला प्रशासन और राज्य सरकार से घायल को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें-

 उदयपुर में थम नहीं रहा आदमखोर का आतंक, एक और महिला का किया शिकार, 6 की हो चुकी मौत

एक तेंदुए की टेरिटरी में घूम रहे 4 पैंथर, अब तक 5 की ले चुका जान, उदयपुर में अब भी फरार घूम रहा 'आदमखोर'?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com