राजस्थान के धौलपुर जिले में 8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र के आत्महत्या का कारण स्कूल की किसी छात्रा से मामूली कहासुनी होना बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, छात्र अपने रिश्तेदार के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रहा था. छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर डेड बॉडी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
कल छात्रा से हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बाड़ी कोतवाली थाना इलाके में महाराजा बाग कॉलोनी में हुई है. मध्य प्रदेश के टकरौली गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र राहुल पुत्र रामगोपाल बाड़ी शहर के महाराज बाग में अपने रिश्तेदारों के घर पर पढ़ाई कर रहा था. सरकारी स्कूल में राहुल पढ़ने जाता था. बताया जा रहा है कि गुरुवार को छात्र राहुल का स्कूल की किसी छात्रा से मामूली विवाद हुआ था.
पुलिस से मिली जानकारी में छात्रा ने छात्र राहुल को कलुआ बोल दिया था. इस मामूली बात से आहत होकर छात्र अपने कमरे पर चला गया था और पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार शाम को छात्र ने फांसी लगाई थी. जब शुक्रवार को छात्र कमरे से बाहर नहीं निकला तो अन्य लोगों ने इसकी जानकारी ली. खिड़की से झांक कर देखा तो छात्र का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था.
छात्र की मौत से परिजनों का बुरा हाल
इस घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर लाश परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दी है. छात्र की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है. उप निरीक्षक हरवीर सिंह ने बताया छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दिया है. पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं-
6 करोड़ का घर, 500-500 के नोटों की गड्डियों का ढेर; NSG कमांडो कैसे बना करोड़पति
18 दिन पहले बैंकिंग की तैयारी के लिए हॉस्टल में आया छात्र, सीनियर के टॉर्चर से तंग आकर दे दी जान
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |