विज्ञापन

राजस्थान में DGP ऑफिस से तबादले की एक और लिस्ट जारी, 60 पुलिस इंस्पेक्टर के ट्रांसफर; देखें नाम

Rajasthan Police Transfer List: राजस्थान में तबादले पर छूट की समय सीमा समाप्त हो गई है. आखिरी दिन प्रदेश में बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर हुए हैं.

राजस्थान में DGP ऑफिस से तबादले की एक और लिस्ट जारी, 60 पुलिस इंस्पेक्टर के ट्रांसफर; देखें नाम
राजस्थान में DGP ऑफिस से तबादले की एक और लिस्ट जारी

राजस्थान में राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पर 10 जुलाई तक छूट थी. अब फिर से ट्रांसपर रोक लग गई है. तबादले पर छूट के आखिरी दिन यानी 10 जुलाई को प्रदेश में अलग-अलग विभागों में बड़ी संख्या में ट्रांसफर हुए. पुलिस महकमे से लेकर PHED, डिस्कॉम, सहकारिता और पंचायती राज में बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं. राजस्थान में एक साथ 925 पुलिस कॉन्स्टेबल के भी ट्रांसफर हुए. अब पुलिस महकमे में ट्रांसफर की एक और लिस्ट सामने आई है. 

डीजीपी ऑफिस से ट्रांसफर की लिस्ट आई

10 जुलाई यानी शुक्रवार को ही पुलिस 60 पुलिस इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए गए हैं. डीजीपी कार्यालय की तरफ से जारी आदेश में 60 पुलिस निरीक्षकों के तबादले हुए हैं. इससे पहले गुरुवार देर रात प्रदेश में 49 अत‍िर‍िक्‍त पुल‍िस अधीक्षक (ASP) के ट्रांसफर हुए हैं, जबकि हनुमानगढ़ जिले से 9 उपनिरीक्षक और 41 सहायक उप निरीक्षक, 24 हेड कॉन्स्टेबल और 31 कॉन्स्टेबल तबादले की लिस्ट सामने आई. 

पुलिस महकमे में ट्रांसफर की लिस्ट सामने आने के बाद कई महत्वपूर्ण जिलों और अपराध अनुसंधान शाखाओं के कमान अधिकारी रातों-रात बदल दिए गए हैं. गुरुवार को आई लिस्ट के बाद जयपुर कम‍िश्‍नरेट के अंदर 6 एड‍िशनल डीसीपी स्‍तर के अध‍िकार‍ियों को नई जिम्‍मेदारी म‍िली. 

यहां देखें 60 पुलिस इंस्पेक्टर के ट्रांसफर की लिस्ट

1828 by Shyamji Tiwari

यह भी पढे़ं- 

राजस्थान में पुलिस महकमे में ट्रांसफर की लंबी लिस्ट जारी, एक साथ 925 कॉन्स्टेबल के तबादले

राजस्थान में आखिरी दिन तबादलों की लंबी लिस्ट, PHED, डिस्कॉम, सहकारिता और पंचायती राज में बड़ा फेरबदल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close