विज्ञापन

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, सब्जियों के दाम छू जाएंगे आसमान! गर्मी से भी राहत नहीं

राजस्थान में मानसून देरी से आया. वहीं, इस बार बारिश भी औसत से कम हुई. खरीफ की फसलों की बुवाई कम होने के चलते सब्जियां महंगी होने के आसार है.

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, सब्जियों के दाम छू जाएंगे आसमान! गर्मी से भी राहत नहीं
राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ चुका है. बारिश कम होने से किसान चिंतित हैं.

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ चुका है और बरसात का दौर फिलहाल बहुत कम हो गया है. शनिवार (11 जुलाई) को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के अलावा अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क नजर आया. फिलहाल अगले एक सप्ताह प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होगी. हालांकि, उत्तरी व पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 16 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा. 

किसानों की चिंता- 30 फीसदी कम हुई बुवाई

फिलहाल प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई है. ऐसे में खरीफ की फसल की बुवाई का समय में किसान चिंतित है. पहले मानसून देरी से आया और अब औसत से कम बारिश के चलते बुवाई कम हुई है. करीब 30 फीसदी तक बुवाई कम हो पाई है. कम बरसात के चलते सब्जियां भी महंगी हो गई है. वहीं, आगे आने वाले दिनों में सब्जी और अन्य खाद्यान्न महंगे हो सकते हैं. 

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है. लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ गया है. यही वजह है कि राजस्थान में अगले सात दिन व्यापक बारिश की संभावना नहीं है.

श्रीगंगानगर में पारा 41 डिग्री के पार

बारिश का दौर थमने से पश्चिमी राजस्थान समेत अन्य भागो में भी गर्मी बढ़ने लगी है. श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, जैसलमेर में 40, फलोदी में 40.6 और बीकानेर में 39.3 डिग्री तापमान रहा.

यह भी पढ़ेंः संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर गूंजेगी आदिवासियों की आवाज, कौन हैं वो सांसद जिसे UN से आया बुलावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close