सर्दी का सितम, राजस्थान में स्कूलों को इस तारीख तक बंद करने का आदेश

ठंड के मद्देनजर कोटा, डिडवाना और बूंदी जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. इस दौरान अगर स्कूल खुला पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
ठंंड के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है.

Rajasthan Weather: नए साल की शुरुआत के बाद से ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. राजस्थान में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी जारी है जिससे आम जीवन प्रभावित हो गया है. इस कड़ाके की ठंडी में बुजुर्ग-बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश में पिछले 48 घंटे के भीतर सर्दी का सितम देखने को मिला है. तेज हवाओं के साथ आमजन का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. राज्य के अन्य जिलों में भी छुट्टी की घोषणा की गई है,

कोट में नर्सरी से 8वीं तक बंद

कोटा जिला कलेक्टर एमपी मीणा ने भीषण ठंड के मद्देनजर नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाओं को 13 जनवरी तक बंद रखने को कहा है. यह आदेश जिले भर के सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के लिए भी है अगर इसका उल्लंघन किया गया तो स्कूल प्रशासन को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

Advertisement
ठंड के मद्देनजर कोटा, डिडवाना और बूंदी जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. प्रदेश में अधिकतम तापमान फिलहाल 13-14 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री है. 

बूंदी में 9 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

बूंदी में भी लगातार शीतलहर को देखते हुए बूंदी जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने जिले के सभी गैर व सरकारी स्कूलों की 9 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की है. जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं, आदेश में कहा है कि छुट्टियां के दौरान यदि कोई गैर सरकारी स्कूल खुलते है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों वाले स्कूलों के लिए प्रभावी होंगे.

डीडवाना में 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश

डीडवाना में भी कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गयी हैं. डीडवाना जिला कलेक्टर सीताराम जाट ने आदेश जारी किया, जिले में कक्षा 1 से आठवीं तक 13 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अगर निर्देशों की अवहेलना की गई तो कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan School Timing: राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की ठंड, बदला जा सकता है स्कूलों का समय!


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.