राजस्थान में एक मटके पानी के लिए भिड़ी महिलाएं, बाल खींचे और कर डाली हाथापाई; देखे वीडियो

राजसमंद जिले की आमेट पंचायत समिति की दोवाड़ा पंचायत के सेंगणवास गांव का ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कई महिलाएं एक हैंडपंप के चारों ओर खड़ी होकर पानी के लिए खड़ी और दो महिलाए आपस में लड़ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पानी के लिए आपस में भिड़ी महिलाएं
NDTV

Rajsamand Viral Video:  राजस्थान में पानी को लेकर झगड़े अक्सर देखने को मिलते हैं. लेकिन अगर यह टकराव महिलाओं के बीच हो तो यह स्थिति काफी गंभीर बन जाती है. राजसमंद जिले की आमेट पंचायत समिति की दोवाड़ा पंचायत के सेंगणवास गांव का ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कई महिलाएं एक हैंडपंप के चारों ओर खड़ी होकर पानी के लिए खड़ी और दो महिलाए आपस में लड़ रही हैं. इसके साथ ही उन्ही में से कुछ और महिलाएं उन्हें देख कर हंस रही हैं और उनकी लड़ाई का मजा ले रही हैं.

पानी के लिए हैंडपंप आपस में भिड़ी महिलाएं

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हैंडपंप के पास कई औरतें मौजूद हैं. वे अपने परिवार के लिए घड़ों में पानी भरने आई हैं. इसी बीच, एक औरत जबरदस्ती पानी भरने की कोशिश करती है. जैसे ही दूसरी औरत (जिसने सफेद साड़ी पहनी है) उसे रोकने के लिए आगे आती है, पहली औरत गुस्से में आकर उसका मिट्टी का घड़ा हैंडपंप पर मारकर तोड़ देती है. यह देखकर दूसरी औरत को भी गुस्सा आ जाता है. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है. हद तो तब हो गई जब उसके साथ पानी भरने आई औरतों ने उन्हें रोकने के बजाय हंसना शुरू कर दिया. यही वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महिलाओं के झगड़े का विडियो

 झगड़े के बाद पानी के लिए कलेक्टर के पास पहुंची महिलाएं

वायरल वीडियो और पानी को लेकर महिलाओं के बीच हुई लड़ाई से परेशान होकर एक ग्रुप आज यानी गुरुवार को राजसमंद कलेक्टर ऑफिस पहुंचा. उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर पानी की समस्या का हल निकालने की मांग की. पानी की समस्या को लेकर सिंघनवास गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में सिर्फ एक हैंडपंप है जिसमें पानी आता है और बाकी 14 हैंडपंप खराब हैं. इस वजह से महिलाओं को पानी लाने के लिए 2 km दूर हाईवे पर जाना पड़ता है. कई बार पानी के लिए रोज-रोज होने वाले झगड़े-फसाद की वजह से गांव का माहौल भी बिगड़ जाता है और महिलाओं को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बारां वालों का विदेश जाने का रास्ता हुआ आसान, पासपोर्ट बनवाने का मिला सुनहरा अवसर, बस 13 तक है मौका