विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2024

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे राजस्थान के भाजपा विधायक समाराम गरासिया को हार्ट अटैक, गुजरात रेफर

BJP MLA Samaram Garasia  Heart Attack: राजस्थान के भाजपा विधायक समाराम गरासिया को हार्ट अटैक आया है. उन्हें इलाज के लिए गुजरात रेफर किया गया है. विधायक को हार्ट अटैक की जानकारी सामने आते ही मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने फोन कर उनका हालचाल जाना.  

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे राजस्थान के भाजपा विधायक समाराम गरासिया को हार्ट अटैक, गुजरात रेफर
राजस्थान के भाजपा विधायक समाराम गरासिया को हार्ट अटैक.
NDTV

BJP MLA Samaram Garasia  Heart Attack: शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे राजस्थान के भाजपा विधायक समाराम गरासिया को हार्ट अटैक आया है. उन्हें इलाज के लिए गुजरात रेफर किया गया है. विधायक को हार्ट अटैक की जानकारी सामने आते ही मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने फोन कर उनका हालचाल जाना. मालूम हो कि समाराम गरासिया सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा के विधायक हैं. 

समाराम गरासिया को शनिवार शाम को सीने में दर्द की शिकायत पर आबूरोड के राजकीय अस्पताल ले जाया गया. जहां ईसीजी में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई. जानकारी के अनुसार विधायक समाराम गरासिया शनिवार को तलहटी के गोलिया में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे.

दोपहर बाद एक निजी होटल पर बैठे थे. तभी बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत होने पर राजकीय अस्पताल आबूरोड ले जाया गया. जहां अस्पताल प्रभारी डॉ पीएन गुप्ता सहित चिकित्सकों की टीम पहुँची और ईसीजी करवाई गई. जिसमे माइनर हार्ट अटैक होने की सम्भावना जताई गई.
 

हार्ट अटैक की पुष्टि के बाद विधायक को एम्बुलेंस से गुजरात के पालनपुर रेफर किया गया. विधायक समाराम गरासिया का पालनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है.


सीएम ने फोन कर जाना हालचाल 

विधायक समाराम गरासिया को हार्ट अटैक की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर विधायक का हालचाल जाना और कुशलक्षेम पूछी. इसके साथ ही लोकसभा भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम, पिण्डवाड़ा प्रधान नितिन बंसल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और विधायक समर्थक पालनपुर अस्पताल पहुंचे. जानकारी में सामने आया की विधायक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और पालनपुर में उपचार जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com