विज्ञापन

राजसमंद: रामनवमी पर नाथद्वारा को को मिली भव्य सौगात, 131 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण

रामनवमी के पावन अवसर पर नाथद्वारा में 131 फीट ऊंची भव्य हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण किया गया. वैदिक मंत्रों के बीच हुए इस आयोजन में संत समाज और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया.

राजसमंद: रामनवमी पर नाथद्वारा को को मिली भव्य सौगात, 131 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण
रामनवमी के पावन अवसर पर नाथद्वारा में 131 फीट ऊंची भव्य हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण किया गया.

Rajasthan News: राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में रामनवमी का पर्व इस बार खास बन गया. धर्मनगरी को एक भव्य धार्मिक सौगात मिली जब गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर बनी 131 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया गया. यह प्रतिमा आस्था और श्रद्धा का नया केंद्र बनकर उभरी है.

वैदिक मंत्रों के बीच हुआ लोकार्पण

लोकार्पण समारोह पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ. वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर के युवराज गोस्वामी विशाल बाबा और श्रीमद राजचंद्र मिशन के संस्थापक राकेश महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई. वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी गई, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया.

इस अवसर पर संत समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे. साथ ही हजारों की संख्या में वैष्णव श्रद्धालु भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने. वैष्णव मनोरथी गिरीश भाई शाह ने संतों की अगवानी करते हुए आयोजन को सफल बनाया.

500 फीट ऊंचे पहाड़ पर बनी भव्य प्रतिमा

हनुमान जी की यह विशाल प्रतिमा 500 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थापित की गई है, जिसकी ऊंचाई 131 फीट है. यह प्रतिमा श्रीनाथजी के प्रति भक्ति और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है.

इस भव्य मूर्ति के निर्माण में करीब 115 टन स्टील और 40 टन फाइबर ग्लास का उपयोग किया गया है. इसका कुल वजन लगभग डेढ़ टन बताया जा रहा है. दिल्ली के प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत ने तीन वर्षों की मेहनत से इस अद्भुत प्रतिमा को आकार दिया है.

लोकार्पण के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में 21 हजार लड्डुओं का वितरण किया गया. गिरीश भाई शाह ने बताया कि यह प्रतिमा आम लोगों के लिए निशुल्क दर्शन हेतु खोल दी गई है. अब यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए एक नया आस्था केंद्र बन गया है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: RGHS हेल्थ स्कीम में तेजी, एक दिन में रिकॉर्ड 43 हजार से ज्यादा ट्रांजेक्शन

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close