आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है.
PTI
RBI Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक (MPC Meeting) में रेपो रेट 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी कम करने का ऐलान किया है. यह लगातार तीसरी बार है जब आरबीआई ने इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट घटाया है. अब रेपो रेट 5.50% पर आ गया है. इसका असर आपके होम/कार लोन की EMI पर भी पड़ सकता है. संबंधित बैंक उसे कम करने का फैसला ले सकते हैं.
यहां देखें साल 2020 से भारत की रेपो दर में हुए परिवर्तनों की टाइमलाइन:-
| दर (%) | प्रभावी तिथि |
| 5.50 | 06-06-2025 |
| 6.00 | 09-04-2025 |
| 6.25 | 07-02-2025 |
| 6.50 | 06-12-2024 |
| 6.50 | 09-10-2024 |
| 6.50 | 08-08-2024 |
| 6.50 | 07-06-2024 |
| 6.50 | 05-04-2024 |
| 6.50 | 08-02-2024 |
| 6.50 | 08-12-2023 |
| 6.50 | 06-10-2023 |
| 6.50 | 08-06-2023 |
| 6.50 | 06-04-2023 |
| 6.50 | 08-02-2023 |
| 6.25 | 07-12-2022 |
| 5.90 | 30-09-2022 |
| 5.40 | 05-08-2022 |
| 4.90 | 08-06-2022 |
| 4.40 | 04-05-2022 |
| 4.00 | 22-05-2020 |
| 4.40 | 27-03-2020 |
| 5.15 | 06-02-2020 |
ये भी पढ़ें:- करीब 20 साल पुरानी है गुर्जर आरक्षण आंदोलन की लड़ाई, वसुंधरा राजे-गहलोत ने भी झेला था भारी विरोध
Advertisement
Topics mentioned in this article