विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2024

Rising Rajasthan: CM भजनलाल ने राइजिंग राजस्थान समिट की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सीतापुरा जयपुर एग्जिबिशन और कन्वेंशन सेंटर में होने वाली राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों का जायजा लिया है.

Rising Rajasthan: CM भजनलाल ने राइजिंग राजस्थान समिट की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
तैयारियों का जायजा लेते हुए सीएम भजनलाल शर्मा.

Rising Rajasthan Global Investment Summit-2024 News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार शाम जयपुर के सीतापुरा जयपुर एग्जिबिशन और कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) का दौरा कर 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024' की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समिट के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने और अतिथियों के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. 

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इस दौरान शर्मा ने समिट के मुख्य समारोह स्थल की बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने मंच पर स्थापित अर्द्धवृत्ताकार एलईडी स्क्रीन पर विकसित राजस्थान से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन देखा. मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी देशों के विशेष पवेलियन और राजस्थान पवेलियन सहित वीआईपी लॉन्ज और विभिन्न सत्रों के लिए बनाए गए हॉल में भी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

समिट स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए सीएम भजनलाल शर्मा

राइजिंग राजस्थान समिट स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए सीएम भजनलाल शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी 9 दिसम्बर को समिट का करेंगे उद्घाटन 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार 9 से 11 दिसम्बर तक ‘राइजिंग राजस्थान' समिट का आयोजन कर रही है. जिसमें देश के जाने-माने उद्योगपति और निवेशक हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसम्बर को इस समिट का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि समिट को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए संबंधित विभाग परस्पर समन्वय स्थापित कर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं.

राइजिंग राजस्थान समिट स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए सीएम भजनलाल शर्मा

राइजिंग राजस्थान समिट स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए सीएम भजनलाल शर्मा

CM के साथ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर सीएम के साथ उद्योग और वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मदन राठौड़, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) आलोक गुप्ता, आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य रोहित गुप्ता, आयुक्त रीको इंद्रजीत सिंह, अतिरिक्त आयुक्त बीआईपी सौरभ स्वामी, जयपुर जिला कलक्टर जितेन्द्र सोनी, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे.

राइजिंग राजस्थान समिट स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए सीएम भजनलाल शर्मा

राइजिंग राजस्थान समिट स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए सीएम भजनलाल शर्मा

यह भी पढ़ें- कोटा के मेडिकल कॉलेज और MBS अस्पताल में कंबल निधि सेवा शुरू, ओम बिरला बोले- अस्पताल में बनेगा आश्रय गृह

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com