विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

RPSC RAS Exam 2024 का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, 2 फरवरी को 127 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 30 जनवरी 2024 को राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी करेगा. इसके बाद 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक पारी में 127 परीक्षा केन्द्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होगा. जिसको लेकर अभी अभ्यर्थियों गाइडलाइन जारी हुई है.

RPSC RAS Exam 2024 का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, 2 फरवरी को 127 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल्स
2 फरवरी से आयोजित होगी RAS परीक्षा.

RAS Exam 2024 Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 30 जनवरी 2024 को राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी करेगा. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके साथ ही RPSC ने 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक पारी में 127 परीक्षा केन्द्रों पर इस परीक्षा को आयोजित किया है. इस परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों और केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक और उपसमन्वयक दलों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. 

2 फरवरी को दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे होगी परीक्षा

अतिरिक्त जिला कलेक्टर और नोडल अधिकारी परीक्षा मती वन्दना खोरवाल ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2 फरवरी को दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक एक पारी में राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी. इसके सफल, निष्पक्ष और सुचितापूर्ण आयोजन के लिए जिला कलेक्टर  लोक बन्धु की अध्यक्षता में प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई. प्रशिक्षण  नन्दकिशोर प्रजापति ने दिया गया. 

सीएम ने सभी जिला कलेक्टर्स को दिए निर्देश 

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने कहा कि राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के संबंध में परीक्षा कार्य से जुडे़ अधिकारियों और केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक और उपसमन्वयक दलों के प्रशिक्षण सत्रा में राजस्थान लोक सेवा आयोग की सम्पूर्ण गाईड लाईन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.

राज्य सरकार परीक्षा को सुचिता के साथ आयोजित करवाने के लिए गम्भीर है. सीएम भजनलाल शर्मा ने वीसी के माध्यम से राज्य के समस्त जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की है. 

सभी विभागों में बनेगा नियन्त्राण कक्ष

जिला कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा आयोजन में सहभागिता प्रदान कर रहे समस्त विभागों ने भी नियन्त्राण कक्ष स्थापित किए गए है. ये विभागीय नियन्त्राण कक्ष जिला स्तरीय नियन्त्राण कक्ष 0145-2422517 से लगातार सम्पर्क में रहेंगे. नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत रहेंगे.

परीक्षा आयोजन के संबंध में किसी प्रकार की शंका और बाधा होने पर स्वयं के स्तर पर निर्णय लेने के स्थान पर आयोग, परीक्षा शाखा अथवा नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क किया जा सकता है. नोडल अधिकारी परीक्षा केंद्र पर हमेशा उपलब्ध है. प्रत्येक परीक्षा को एक नई चुनौति मानते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल, प्रक्रिया और निर्देशिका का पालन सुनिश्चित किया जाए.

परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर तक साईबर कैफे और ई-मित्र बंद

कलेक्टर लोक बन्धु कि परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर के क्षेत्र में स्थित समस्त साईबर कैफे और ई-मित्र को परीक्षा के दौरान बन्द करवाने के निर्देश जारी हुए है. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतया वर्जित रहेंगे. यहां नियोजित होने वाले स्टाफ आदि के मोबाईल को स्वीच ऑफ करके अलमारी में सील करके रखा जाएगा.

इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र में पुलिस कार्मिक को भी मोबाईल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी. प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का अंग्रेजी और हिन्दी में हस्तलेख का नमूना लेना आवश्यक है. परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों और कार्मिकों की HHMD और DFMD के माध्यम से फ्रिस्किंग की जाएगी. 

प्रत्येक केन्द्र पर लगे 2-2 वीडियोग्राफर

कलेक्टर ने आगे कहा कि परीक्षार्थियों और परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी के लिए प्रत्येक केन्द्र पर 2-2 वीडियोग्राफर लगाए जाएंगे. वीडियोग्राफर रिकॉर्डिंग प्रारम्भ करने से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान परीक्षा केन्द्र का नाम मुख्य द्वार के साईन बोर्ड से रिकॉर्ड करते हुए और परीक्षा केन्द्र का नाम,

परीक्षा की दिनांक और परीक्षा प्रारम्भ होने के समय की घोषणा करते हुए रिकॉर्डिंग प्रारम्भ की जाए. वीडियोग्राफी में कक्ष संख्या, रूम चार्ट, अभ्यर्थी के रोल नम्बर बैठक व्यवस्था अनुसार चेहरे की रिकॉर्डिंग और टाईम स्टाम्प डालकर करवाई जाए. इससे अभ्यर्थी की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित होगी. 
              
127 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा 

जिला कलेक्टर लोक बन्धु कि राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में जिले में 127 परीक्षा केन्द्रों पर 43 हजार 99 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. अजमेर जिला मुख्यालय पर 102 परीक्षा केन्द्र है. इनमें से 32 सरकारी और 70 निजी विद्यालय है. इन पर 35 हजार 184 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. किशनगढ़ के 11 परीक्षा केन्द्रों से 4 सरकारी है.

यहां 4 हजार 32 अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र आवंटित हुए है. इसी प्रकार केकड़ी में 14 परीक्षा केन्द्रों पर 3 हजार 883 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा के लिए जिले में 43 उप समन्वयक दल और 22 सतर्कता दल गठित किए गए हैं. सरकारी परीक्षा केन्द्रों पर 50 प्रतिशत अभिजागर और निजी परीक्षा केन्द्रों पर 75 प्रतिशत अभिजागर राजकीय सेवा के कार्मिक होंगे.

यह भी पढ़ें- RAS PRE Exam 2025 के लिए आपको किस शहर में होगा जाना , RPSC की जारी सिटी इंटिमेशन स्लिप से चलेगा पता

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com