Rajasthan Politics: 'पायलट-गहलोत बेरोजगार हो चुके हैं', राधा मोहन दास अग्रवाल बोले- अपना वजूद बचाने के लिए वो हमारे...

Rajasthan Politics: राजस्थान भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है. वास्तव में, वे राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान भाजपा प्रभारी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Twitter

Rajasthan News: राजस्थान भाजपा प्रभारी और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल (Radha Mohan Das Agarwal) ने बुधवार को जयपुर में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की प्रदेश कार्यशाला को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं बचे हैं और उनके लोग बेरोजगार हो गए हैं. चाहे वह सचिन पायलट हों या फिर अशोक गहलोत, वे अपने वजूद को बचाने के लिए हमारे बड़े नेताओं को टारगेट करते हैं.'

'कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक माना'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेताओं ने 65 वर्ष तक मुसलमानों को केवल वोट बैंक माना और उनकी बेहतरी के लिए कोई कार्य नहीं किया. कांग्रेस के राज में मुस्लिम सिर्फ मोची, पेंटर, दर्जी, बैंड बाजा बजाने वाला और पंचर निकालने वाला बनकर रह गया. वहीं भाजपा के महज 11 साल के कार्यकाल में केंद्रीय नौकरियों में पांच प्रतिशत के मुकाबले 9.5 प्रतिशत भागीदारी मुस्लिम वर्ग से है. कांग्रेस मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक मानती है, वहीं भाजपा गर्व और स्वाभिमान के साथ अपने आप को भारतीय कहने वाले नागरिक के रूप में उनको खड़ा करना चाहती है. 15 प्रतिशत आबादी वाला मुस्लिम समाज आज पीएम आवास योजना में 31 प्रतिशत, उज्जवला योजना में 37 प्रतिशत, मुद्रा योजना में 36 प्रतिशत, जनधन योजना में 42 प्रतिशत, पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 33 प्रतिशत और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन गारंटी योजना में 70 प्रतिशत लाभान्वित हुआ है.'

Advertisement

'मुसलमानों के बिना विकसित भारत संभव नहीं'

अग्रवाल ने वक्फ संपत्तियों के मुद्दे पर बड़े पैमाने पर कथित कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा, 'कोई भी कानून जब बनाया जाता है और अगर उस पर किसी को आपत्ति है तो वह सुप्रीम कोर्ट जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट उस कानून की फिर से व्याख्या नहीं कर सकता, लेकिन वह इतना देख सकता है कि ये कानून संवि‍धान की भावना के अनुरूप है या नहीं. सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का सही अर्थ वक्फ के नए कानून में निहित है. कमेटी की रिपोर्ट में वक्फ में करप्शन का जिक्र था. वक्फ का नया कानून पारदर्शिता पूर्ण है. सच्चर कमेटी ने कांग्रेस राज में सबको बताया था कि जिन संपत्तियों पर अतिक्रमण हुआ, उसे खाली कराएं. लेकिन, कांग्रेस सरकार ने कमेटी की रिपोर्ट पर कुछ नहीं किया. जबकि वक्फ में लूट का रास्ता और प्रशस्त कर दिया. भाजपा विकासित भारत बनाना चाहती है जो मुसलमानों के बिना संभव नहीं है.'

ये भी पढ़ें:- पार्टी में डीजे पर डांस करते-करते दूल्हे के चाचा की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

ये VIDEO भी देखें


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.