विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2024

Rajasthan: काली सिंध थर्मल पावर प्लांट में अचानक खुला सेफ्टी वॉल्व, एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा, दो घायल 

गुरुवार रात करीब 8 बजे पावर प्लांट की दूसरी यूनिट में मांगी लाल, सत्यनारायण और संजय के साथ सेफ्टी वाल्व के मेजरमेंट का काम कर रहा था. तभी अचानक धमाके के साथ सेफ्टी वॉल्व खुल गया. जिससे निकली स्टीम से उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया जबकि सत्यनारायण और संजय के भी मामूली चोटे आई हैं.

Rajasthan: काली सिंध थर्मल पावर प्लांट में अचानक खुला सेफ्टी वॉल्व, एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा, दो घायल 
घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है

Jhalawar News: झालावाड़ की काली सिंध थर्मल पावर परियोजना में एक बार फिर से हादसा हुआ है, जिसमें सेफ्टी वॉल्व खुलने से एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया. जबकि दो मजदूर घायल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक काली सिंध सुपर थर्मल पावर परियोजना में गुरुवार रात अचानक सेफ्टी वाल खुल जाने से तीन कर्मचारी घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ लाया गया. जहां दो कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और एक कर्मचारी के गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया.

स्टीम से झुलसा मजदूर 

अस्पताल में भर्ती झालरापाटन तहसील के गांव उंडल निवासी 19 साल के मांगीलाल ने बताया कि वह थर्मल पावर प्लांट में टेक्नीशियन हेल्पर के पद पर काम करता है. गुरुवार रात करीब 8 बजे पावर प्लांट की दूसरी यूनिट में मांगी लाल और दो अन्य कर्मचारी सत्यनारायण और संजय के साथ सेफ्टी वाल्व के मेजरमेंट का काम कर रहा था. तभी अचानक धमाके के साथ सेफ्टी वॉल्व खुल गया. जिससे निकली स्टीम से उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया जबकि सत्यनारायण और संजय के भी मामूली चोटे आई हैं. सूचना मिलने पर पावर प्लांट के सहायक अभियंता अनोखचंद मीणा, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप वर्मा और सुपरवाइजर प्रमोद तिवारी मौके पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए.

समय पर मेंटेनेंस हो तो नहीं हों हादसे

काली सिंह थर्मल पावर परियोजना के श्रमिकों ने बताया कि प्लांट में समय पर मेंटेनेंस नहीं होता है जिसके चलते यहां कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन थर्मल प्रशासन उनसे कोई सबक नहीं ले रहा है, मजदूरों ने कहा कि यदि समय-समय पर प्लांट में मेंटेनेंस होता रहे तो हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- गहलोत सरकार की इस योजना देश में लागू करेगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में किया वादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com