मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ के दरबार के मासिक दानपात्र की गिनती पूरी हो गई. इस बार रिकॉर्ड 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ. दानपात्र से 29.77 करोड़ रुपये करोड़ रुपये प्राप्त हुए. भक्तों ने दानराशि के अलावा स्वर्ण व रजत भी खासा चढ़ाया गया. करीब 1 किलो 138 ग्राम सोना, 103 किलो 497 ग्राम चांदी और 20 से अधिक देशों की विदेशी मुद्रा भी चढ़ावे में मिली.
गिनती में जुटे रहे 150 से अधिक कार्मिक
मंदिर में 150 से अधिक कार्मिक दानराशि की गिनती में लगे रहे और 7 दिनों से दानराशि की गिनती की. मंडफिया स्थित 5 बैंकों के कार्मिक भी मौजूद रहे. 13 जुलाई को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मन्दिर मण्डल के प्रशासनिक अधिकारी और मन्दिर मण्डल अध्यक्ष व सदस्यों की मौजूदगी में मासिक भण्डार खोला गया. मंगलवार (21 जुलाई) को अंतिम दौर सातवें चरण की गिनती हुई.

सांवरिया सेठ मंदिर में रिकॉर्ड चढ़ावा, दानपात्र की गिनती पूरी.
वही भेंटकक्ष, ऑनलाइन व मनीऑर्डर से 8 करोड़ 45 लाख 96 हजार 2 रुपए का चढ़ावा मिला हैं. पहले चरण में 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार, दूसरे चरण में 6 करोड़ 49 लाख, तीसरे चरण में 7 करोड़ 63 लाख 30 हजार और चौथे चरण में 3 करोड़ एक लाख और पांचवें चरण में एक करोड़ 90 लाख रुपए, छठे चरण में 53 लाख 70 हजार 955 रुपए और अंतिम सातवें चरण में 8 लाख 33 हजार 905 रुपए खोले गए.