विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2026

Rajasthan: शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कार ने बाइक को मारी टक्कर

Rajasthan News: टोंक जिले के सौंफ थाना इलाके में कल रात एक भयानक हादसा हुआ. सवाई माधोपुर के कुम्हारिया के देवराज और ओमप्रकाश की किसी अनजान गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Rajasthan: शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,  कार ने बाइक को मारी टक्कर
सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवक
NDTV

Sawai Madohpur News: राजस्थान के टोंक जिले में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें सवाई माधोपुर के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सौंफ थाना क्षेत्र के आमली मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार  कार ने युवकों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान देवराज छाबड़ी और ओमप्रकाश चेची के रूप में हुई है.

खुशियां मातम में बदलीं

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुवार को रवांजना थाना क्षेत्र के अवाना की झोपड़ी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. देर रात समारोह से लौटते वक्त आमली मोड़ के नजदीक उल्टी दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

वाहन चालक टक्कर मारकर हुआ फरार

हादसे की सूचना मिलते ही सौंफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर टोंक जिले के अलीगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. थाना पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही गांव कुम्हारिया में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन अलीगढ़ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: जैसलमेर में UP पुलिस के इनपुट पर एक्शन, नाचना में टेलीग्राम के जरिए चला रहा था संदिग्ध नेटवर्क

यह भी पढ़ें:'ट्वीट से नहीं चलती सरकार...', अशोक गहलोत के 'इंतजार शास्त्र' पर सीएम भजनलाल शर्मा का जोधपुर से पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com