विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2025

School Bus Accident: जयपुर के चौमूं में खाई में गिरी स्कूल बस, कई बच्चे बस के नीचे दबे; 1 छात्रा की मौत

Chomu School Bus Accident: इस हादसे से गुस्साए लोगों ने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

School Bus Accident: जयपुर के चौमूं में खाई में गिरी स्कूल बस, कई बच्चे बस के नीचे दबे; 1 छात्रा की मौत

Jaipur News: चौमूं से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. वीर हनुमान मार्ग पुलिया पर बुधवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बस के नीचे दबने से एक बच्ची की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए हैं.  हादसे की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि बस चौमूं के एक निजी स्कूल की थी, जिसमें करीब 30 से 40 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए.

लोगों ने प्रशासन ने खिलाफ नारे लागए

लोगों ने प्रशासन ने खिलाफ नारे लगाए 

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और CBEO गोविंदगढ़ राम सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे. इस हादसे से गुस्साए लोगों ने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया ? 

एक प्रत्यक्षदर्शी विष्णु प्रताप ने बताया कि बस की स्पीड बहुत तेज़ थी. करीब 70 से 80 की स्पीड थी. बस को स्कूल की तरफ घुमाना था, लेकिन स्पीड की वजह से वह घुमा नहीं  पाया और बस पलट गई.

प्रत्यक्षदर्शी विष्णु प्रताप

प्रत्यक्षदर्शी विष्णु प्रताप

बाद में कई बच्चों को शीशे तोड़ कर बस से बाहर निकाला गया. एक लड़की गेट के पास थी, जैसे ही बस ने पलटी खाई वो नीचे दब गई. बस में करीब 40 से 50 बच्चे थे, जिसमें लड़कियां ज़्यादा थीं. 

NH -52 पर वीर हनुमान मार्ग पुलिया पर हुआ हादसा

NH -52 पर वीर हनुमान मार्ग पुलिया पर हुआ हादसा

मृतका छात्रा की हुई पहचान 

हादसे के बाद प्रशासन के जल्दी बचाव कार्य नहीं शुरू नहीं करने पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ ज़बरदस्त नारेबाजी की. मृतक छात्रा की पहचान कोमल देवंदा निवासी रामपुरा डाबडी के रुप में हुई है. 

मृतक छात्रा के परिजन पहुंचे अस्पताल

मृतक छात्रा के परिजन पहुंचे अस्पताल

चौमूं एसीपी अशोक चौहान और जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा पहुंचे मौके पर पहुंचे हैं. घायल बच्चों का चौमूं के सिद्धि विनायक अस्पताल में उपचार जारी है. 

यह भी पढ़ें -आज हंगामेदार हो सकता है राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र! राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी बहस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com