विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

राजस्थान के सीनियर IPS ऑफिसर राजेश निरवान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए BCAS के महानिदेशक

IPS Officer Rajesh Nirwan: राजस्थान के सीनियर आईपीएस ऑफिसर राजेश निरवान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. राजेस निरवान को BCAS का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

राजस्थान के सीनियर IPS ऑफिसर राजेश निरवान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए BCAS के महानिदेशक
सीनियर आईपीएस ऑफिसर राजेश निरवान.

IPS Officer Rajesh Nirwan: राजस्थान के सीनियर आईपीएस ऑफिसर राजेश निरवान को नई जिम्मेदारी मिली है. IPS राजेश निरवान को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो यानी BCAS का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. 
राजेश निरवान 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इससे पहले वे राजस्थान में होमगार्ड महानिदेशक के पद पर पोस्टेड थे. होमगार्ड महानिदेशक के अलावा राजेश निरवान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी काम कर चुके हैं.

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं राजेश निरवान

राजेश निरवान को BCAS का महानिदेशक बनाए जाने के संबंध में एक ऑफिशियल लेटर भी जारी किया गया है. इस लेटर में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राजेश निरवान, आईपीएस (RJ:1992) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है."

आईपीएस राजेश निरवान की नियुक्ति का पत्र.

आईपीएस राजेश निरवान की नियुक्ति का पत्र.

अमृत मोहन प्रसाद को रिप्लेस करेंगे राजेश निरवान

उल्लेखनीय हो कि राजेश निरवान राजस्थान कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में राजेश निरवान अमृत मोहन प्रसाद को रिप्लेस करेंगे. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे.

यह भी पढ़ें - राजस्थान के इस IAS ने महज 25 साल में क्रैक की UPSC, कभी हिंदी में बात करना भी हो जाता था मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com