विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

सीनियर टीचर भर्ती 2024: 53 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 6 जुलाई तक सुधार का आखिरी मौका

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2024 के लिए आवेदनों की जांच पूरी की है. जिसमें 11.87 लाख आवेदनों में 53,501 अपात्र पाए गए. 

सीनियर टीचर भर्ती 2024: 53 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 6 जुलाई तक सुधार का आखिरी मौका
RPSC कार्यालय अजमेर.

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा 2024 के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी कर ली है, इस भर्ती में 11.87 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि 53,501 अभ्यर्थियों ने बिना जरूरी शैक्षणिक योग्यता के आवेदन जमा कर दिया, आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि वे 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अपने आवेदन वापस ले लें, वरना सख्त कार्रवाई होगी,

परीक्षा की तारीख और अपात्रता का खुलासा

यह परीक्षा 7 से 12 सितंबर 2025 तक आठ विषयों के लिए आयोजित होगी, जांच में पता चला कि सबसे ज्यादा 2,876 अपात्र आवेदक बांसवाड़ा जिले से हैं, आयोग ने अपात्र अभ्यर्थियों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है, अगर ये अभ्यर्थी समय पर आवेदन वापस नहीं लेते, तो उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत कार्रवाई होगी, साथ ही, काउंसलिंग या साक्षात्कार के दौरान अपात्र पाए जाने पर उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से भी रोक दिया जाएगा,

आवेदन में सुधार का सुनहरा मौका

आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन में संशोधन का मौका दिया है, 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अभ्यर्थी अपने आवेदन में नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर को छोड़कर अन्य जानकारी ऑनलाइन सुधार सकते हैं, इसके लिए 500 रुपये का शुल्क ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए जमा करना होगा, ध्यान रहे, सुधार केवल विज्ञापन में दी गई शर्तों के अनुसार ही मान्य होंगे, ऑफलाइन सुधार स्वीकार नहीं होंगे,

जानें कैसे करें सुधार

संशोधन के लिए अभ्यर्थी RPSC की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर जाकर रिक्रूटमेंट पोर्टल के जरिए बदलाव कर सकते हैं, तकनीकी समस्या होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल या 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क करें, 

आखिरी चेतावनी

आयोग ने साफ कहा है कि गलत जानकारी देने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, समय रहते सुधार करें और नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य की परेशानियों से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: सरकारी यूनिवर्सिटी में पहले सेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, देखें पूरी डेटशीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com