विज्ञापन
This Article is From May 14, 2024

कोटा में युवती की मौत से सनसनी, गले पर मिला गहरा कट, पिता बोले- बेटी सुसाइड नहीं कर सकती

छात्रा की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुंलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. छात्रा पूनम ने 12 वीं का एग्जाम दिया था. फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है.

कोटा में युवती की मौत से सनसनी, गले पर मिला गहरा कट, पिता बोले- बेटी सुसाइड नहीं कर सकती
छात्रा की फाइल फोटो और घटना के बारे में बताते पिता.
NDTV

Kota Crime: कोचिंग सिटी कोटा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक युवती की लाश उसके घर में मिली. युवती का गले पर गहरा कट मिला है. युवती की किसी ने हत्या की या उसने खुदकुशी की है, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है. बताया जाता है कि लड़की घर में अकेली थी. शाम को उसका भाई घर आया तो उसने लड़की को लहूलुहान हालत में देखा. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

महावीर नगर थाना इलाके की घटना

मामला कोटा के महावीर नगर थाना इलाके की है. जहां अपने ही मकान में युवती का खून से सना शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी पूरे लवाजमें के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की गई.

फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह का अंदेशा होने से इनकार किया है. लेकिन पुलिस युवती की हत्या हुई है या यह आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं पर जांच में जुट गई है. दअरसल 18 वर्षीय छात्रा कमरे में लहूलुहान हालात में मिली. उसके गले पर कट के निशान थे.
 

छात्रा की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुंलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. छात्रा पूनम ने 12 वीं का एग्जाम दिया था. फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है.

पिता बोले- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

पिता बंकट प्रजापत ने बताया कि उसकी मां झाड़ू पोचे का काम करती है. तबियत खराब होने के कारण उसकी मां एक सप्ताह से काम पर नहीं जा रही थी. पूनम उसकी मां के साथ काम पर चली जाती थी. आज दोपहर में उसकी मां पास में ही हॉस्पिटल में दिखाने गई थी. मैं भी मजदूरी करने गया था. बेटा भी काम पर गया था. दोपहर 4 बजे करीब बेटा घर आया.

बेटी पूनम कमरे में लहूलुहान हालात में पड़ी थी. बेटे ने फोन करके तुंरत घर बुलाया. बेटी का गला कटा हुआ था लहूलुहान हालात में उसका शव मिला. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. परिजन घटनाक्रम के बाद सहमे हुए है वही पुलिस के आला अधिकारी भी घटना के बाद मौके पर पहुँचे

पुलिस अधिकारी बोले- सभी पहलुओं से जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह सुसाइड है या किसी ने साजिशन वारदात कर हत्या की है. महावीर नगर थाना प्रभारी महेंद्र मारू ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वायड व FSL की टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पूनम की हत्या की भी आशंका जताई जा रही है. सभी पहलूओं की जांच की जा रही है.


यह भी पढ़ें - रोटी बना रही पत्नी पर पति ने किया चाकू से हमला, मां को बचाने आए 10 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com