विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2024

भाजपा के बॉडी बिल्डर नेता देशराज पोसवाल की मौत से सनसनी, जिम में वर्कआउट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

BJP Leader Deshraj Poswal Death: राजस्थान के कोटा जिले से भाजपा के बॉडी बिल्डर नेता देशराज पोसवाल की मौत की सनसनीखेज खबर सामने आई है. देशराज पोसवाल बिल्कुल फिट थे. अचानक जिम में वर्कआउट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई.

भाजपा के बॉडी बिल्डर नेता देशराज पोसवाल की मौत से सनसनी, जिम में वर्कआउट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
भाजपा के बॉडी बिल्डर नेता देशराज पोसवाल की फाइल फोटो.

BJP Leader Deshraj Poswal Death: उम्र 35 साल, शरीर इतना सुडौल कि कोई भी देखते ही समझ जाता था बंदा बॉडी बिल्डर है. ताकत इतनी की बाइक को दोनों हाथों से उठाकर हजारों की भीड़ में करतब दिखाता था. पीठ के बल ट्रॉली भी खींच लेता था. लेकिन इसके बाद भी चट-पट में मौत से लोगों में सनसनी फैली है. हम बात कर रहे हैं राजस्थान के कोटा जिले में रहने वाले भाजपा के बॉडी बिल्डर नेता देशराज पोसवाल की. देशराज पोसवाल की बुधवार को जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. 

आखिरी शब्द- मुझे 10 मिनट में बचा सको तो बचा लो...

जब देशराज को हॉस्पिटल लाया गया तब उनके आखिरी शब्द थे- मुझे 10 मिनट में बचा सको, तो बचा लो. नहीं तो मैं मर जाऊंगा. उनकी मौत से डॉक्टर और परिवार वाले सभी हैरान हैं. परिजनों के अनुसार, उन्हें सिर्फ खांसी-जुकाम था. डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता था. हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है. ऐसे में देशराज की मौत की असली वजह एक राज बनकर रह गई. 

भाजपा नेता देशराज पोसवाल की फाइल फोटो.

भाजपा नेता देशराज पोसवाल की फाइल फोटो.

कोरोना के बाद हार्ट अटैक से मौत के आंकड़े बढ़े

हालांकि देशराज की मौत कोई पहली घटना नहीं है. बीते कुछ दिनों में हार्ट अटैक से कम उम्र के लोगों की मौत के कई मामले सामने आए हैं. दौड़ते, नाचते, खेलते, बाइक या गाड़ी चलाते-चलाते कार्डियक अटैक से लोगों की मौत हो जाती है. कोरोना के बाद हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी है. इस पर शोध भी किया जा रहा है.
 

लेकिन ऐसी मौतों से लोग बेहद हैरान है. अब कोटा में भी जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से बीजेपी नेता की मौत होने के बाद लोगों में सनसनी है. 

दोनों हाथों से बाइक उठाकर दिखाते थे करतब

कोटा जिले के धर्मपुरा गांव के रहने वाले देशराज गुर्जर सुडौल शरीर के स्वामी थे. वो बॉडी बिल्डिंग भी करते थे. सामाजिक और राजनीति कार्यक्रम में भाग लेकर वहां पर मौजूद लोगों ने बीच दोनों हाथों से मोटरसाइकिल उठाकर करतब दिखाते थे. गांव में ट्रॉली पीठ के बल खींचते थे. बुधवार को वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे. तभी साइकिल चलाते समय उनकी सांस लेने में तकलीफ हुई. जिम से उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए. घंटेभर तक डॉक्टर्स ने बचाने की कोशिश की मगर उनकी जान नहीं बची. 

बाइशेप दिखाते देशराज पोसवाल.

बाइशेप दिखाते देशराज पोसवाल.



भाजपा में ओबीसी मोर्चा के महामंत्री थे देशराज पोसवाल

परिजनों से देशराज बोलते गए 10 मिनट में उन्हें बचा लो, वरना वो बच नहीं पाएंगे और उन्होंने अपने बेटा बेटी का ध्यान परिजनों को रखने के लिए कहा, यह कहते हुए ही देशराज ने अंतिम सांस ली. देशराज गुर्जर के इस तरह से चले जाने से उनके परिवार के लोग, रिश्तेदार, परिचित, सोशल मीडिया के फॉलोवस में शोक हैं. भारतीय जनता पार्टी में देशराज पोसवाल सक्रिय कार्यकर्ता थे ओबीसी मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया हुआ था. 35 साल के एकदम फिट युवा का अचानक चले जाना सभी को हैरान कर रहा है.

यह भी पढ़ें - चलते-फिरते जान ले रहा हार्ट अटैक, अब चलती बाइक पर टीचर को आया अटैक, हॉस्पिटल में हुई मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com