विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2024

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान के बर्थडे पर सुहाना ने शेयर की बचपन की तस्वीरें

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने शनिवार को 59 वां बर्थडे मनाया इस बीच उनकी बेटी सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें शेयर की.

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान के बर्थडे पर सुहाना ने शेयर की बचपन की तस्वीरें
पिता के बर्थडे पर सुहाना खान ने शेयर की पुरानी तस्वीरें

Rajasthan News: बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान का शनिवार (2 नवम्बर) को जन्मदिन है. किंग खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. टेलीविजन से शुरुआत करने वाला यह एक्टर आज बॉलीवुड का 'बादशाह' है. शाहरुख को 'रोमांस किंग' के नाम से भी जाना जाता है. शाहरुख डॉक्टरेट की डिग्री, पद्म श्री और फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर के साथ दुनिया भर में भारतीय सिनेमा का चेहरा हैं. दुनिया भर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'जवान' में देखा गया था और उन्होंने अकेले ही हिंदी फिल्म उद्योग को कोविड-19 महामारी के कारण हुए नुकसान से बाहर निकाला था.

सोशल मीडिया पर डाली पुरानी तस्वीरें  

वहीं इस दौरान उनकी बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान ने अपने पिता और भाई के साथ अपनी बचपन की यादें और पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. सुहाना खान ने स्ट्रीमिंग फिल्म ‘द आर्चीज' से अपने एक्टिंग करियर शुरुआत की. वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अपने पिता के बर्थडे पर उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक खास फोटो शेयर की और उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा "जन्मदिन मुबारक हो आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूं"

स्लिम फिगर का बताया राज 

इससे पहले सुहाना ने अपने परफेक्ट स्लिम फिगर का राज बताया था. जिसमें पुल अप्स और डेडलिफ्ट्स का कॉम्बिनेशन शामिल किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. इस क्लिप में सुहाना एक निजी प्रशिक्षक की देखरेख में पुल अप्स, पुश अप्स और डेडलिफ्ट सहित कई तरह के वर्कआउट करती नजर आ रही हैं.

पिता के साथ फिल्म करेगी सुहाना 

यंग एक्ट्रेस सुहाना ने ‘द आर्चीज' से अपनी शुरुआत की थी, जिसे लेकर उन्हें बहुत ट्रोल भी किया गया था. इस फिल्म को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था और यह नेपोटिज्म के विवाद में फंस गई थी. इस बीच सुहाना अगली बार अपकमिंग फिल्म ‘किंग' में नजर आएंगी. जिसमें शाहरुख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- फल या उसका जूस, जानें सेहत के लिए क्या है फायदेमंद 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com