विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2026

ग‍िर‍िराजजी के दर्शन करने जा रहे शकुन ग्रुप के एमडी की हादसे में मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टकराई BMW

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे ने शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी की जान ले ली. वे अपनी लग्जरी कार से जयपुर से मथुरा जा रहे थे जब कार अनियंत्रित होकर बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिया से टकरा गई. ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई.

ग‍िर‍िराजजी के दर्शन करने जा रहे शकुन ग्रुप के एमडी की हादसे में मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टकराई BMW
अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में रैणी इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. शकुन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर वल्लभ माहेश्वरी की इस दुर्घटना में मौत हो गई. वे 62 साल के थे और कंपनी की कई ब्रांचों में डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे थे. इस घटना ने उनके परिवार और बिजनेस जगत को गहरा सदमा दिया है.

यात्रा के दौरान हुआ हादसा

वल्लभ माहेश्वरी अपनी बीएमडब्ल्यू कार से जयपुर से मथुरा के गिरिराज जी जा रहे थे. रैणी पुलिस थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 136.8 के पास अचानक उनकी कार बेकाबू हो गई. कार ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और बीच में घुसकर पुलिया की दीवार से जोरदार टक्कर मार ली. इस भयानक टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हैरानी की बात यह है कि कार चला रहे ड्राइवर को एक भी खरोंच नहीं आई. वे पूरी तरह सुरक्षित बच गए.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को तुरंत नजदीकी पिनान अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया. फिर अलवर के एक निजी अस्पताल में वल्लभ माहेश्वरी को भर्ती कराया गया. लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शव को एम्बुलेंस से जयपुर भेजा गया जहां पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में कार की तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, अभी और बढ़ेगा तापमान

Rajasthan: परिचित को झांसा देकर नकली जेवर के बदले ठगे 10 लाख रुपये, आरोपी महिला गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com