विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

सीकर में NRI मामा ने भरा 1 करोड़ का मायरा, 51 लाख नकद, 21 लाख की ज्वेलरी सहित दिया कीमती सामान

राजस्थान में सीकर जिले के एनआरआई मामा ने बहन के बच्चे की शादी में अनोखा मायरा भरकर सबका ध्यान खींच लिया.  जिसमें 51 लाख नकद और 21 लाख की ज्वेलरी सहित करीब एक करोड़ का मायरा भरा है.

सीकर में NRI मामा ने भरा 1 करोड़ का मायरा, 51 लाख नकद, 21 लाख की ज्वेलरी सहित दिया कीमती सामान
सीकर जिले के एनआरआई मामा ने बहन के बच्चे की शादी में अनोखा मायराभरा है.

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के राणोली क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और परंपरा की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली. भरतावाली ढाणी निवासी एनआरआई कैलाश यादव ने अपनी बहन के बच्चे के विवाह पर भव्य मायरा (भात) भरकर पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस मायरे की चर्चा आसपास के गांवों और सामाजिक हलकों में खूब हो रही है.

करीब एक करोड़ का मायरा भरा

जानकारी के अनुसार एनआरआई कैलाश यादव ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपनी बहन के ससुराल पहुंचकर मायरा भरा. उन्होंने इस मौके पर 51 लाख रुपये नकद भेंट किए. इसके साथ करीब 21 लाख रुपये की ज्वेलरी, कपड़े और कई अन्य बहुमूल्य उपहार भी दिए. कुल मिलाकर इस मायरे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.

संत ओमदास जी महाराज का मिला आशीर्वाद

बताया जा रहा है कि यह मायरा संत महात्मा ओमदास जी महाराज सांगलिया के आशीर्वाद और प्रेरणा से भरा गया. कैलाश यादव स्वर्गीय भूरी देवी और स्वर्गीय झुथाराम यादव के दोहिता हैं. उन्होंने अपने बड़े भाई नारायण यादव से प्रेरणा लेकर यह मायरा पूरे सम्मान और परंपरा के साथ भरा.

गांव और क्षेत्र के लोग बने गवाह

भव्य मायरे के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. लोगों ने इसे भाई-बहन के अटूट प्रेम, परिवार के सम्मान और सामाजिक परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया.

कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी रहे मौजूद

इस खास आयोजन में कई सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही. इनमें मदन यादव और रामेश्वर यादव (कुंडलपुर, चोखा का बास), ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश, पार्षद सुरेश, राणोली सरपंच ओंकारमल सैनी, सरपंच दिनेश केशरी, रामलाल, पत्रकार सुनील हर्ष, प्रताप सैनी, कालूराम हर्ष, जिला परिषद सदस्य परमानंद, मदन भामु, बीएल खिचड़ और कमल बंसल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- मदन दिलावर की चेतावनी, अधिकारियों से कहा- जो मेरे चक्कर में आ गया उसे छोडूंगा नहीं... पाई-पाई वसूलूंगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com