विज्ञापन

खाटूश्याम जाने से पहले जानें ये सूचना, मंदिर में 19 घंटे दर्शन पर रोक; जानें कब खुलेंगे कपाट

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर से श्याम भक्तों के लिए अहम सूचना सामने आई है. बाबा श्याम के विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा के कारण मंदिर के कपाट तय समय तक बंद रहेंगे.

खाटूश्याम जाने से पहले जानें ये सूचना, मंदिर में 19 घंटे दर्शन पर रोक; जानें कब खुलेंगे कपाट
सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे.

Khatu Shyam Mandir Closed News: राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है. मंदिर समिति के अनुसार श्री श्याम प्रभु के विशेष तिलक श्रृंगार और सेवा पूजा के कारण मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगे. मंदिर के कपाट बुधवार रात 10 बजे से बंद हो चुके हैं और गुरुवार शाम 5 बजे तक दर्शन नहीं हो सकेंगे. इस दौरान कोई भी श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएगा.

क्यों लिया गया यह फैसला

श्याम मंदिर कमेटी ने बताया कि विशेष पर्व और परंपराओं के अनुसार बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार किया जाता है. यह प्रक्रिया लंबी और विधिवत होती है जिसे पूर्ण मर्यादा और पवित्रता के साथ संपन्न किया जाता है. इसी कारण दर्शन को कुछ समय के लिए रोका जाता है.

श्याम भक्तों को गुरुवार शाम 5 बजे के बाद ही बाबा श्याम के दर्शन मिल सकेंगे. मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि श्रद्धालु निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आएं और सहयोग बनाए रखें.

Latest and Breaking News on NDTV

मंदिर समिति की अपील

मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है. साथ ही कहा गया है कि दर्शन व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं का सहयोग बेहद जरूरी है.

मान्यता के अनुसार बाबा श्याम महाभारत काल के वीर योद्धा बर्बरीक हैं जो भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे. उन्हें भगवान श्रीकृष्ण से वरदान प्राप्त है और कलियुग में वे हारे के सहारे के रूप में पूजे जाते हैं.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, जयपुर-कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश, जानें आगे के मौसम का हाल

राजस्थान में खांसी-जुकाम और इंफेक्शन की ये 7 दवाइयां फेल, सरकार ने तुरंत बिक्री पर लगाई रोक; देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close