विज्ञापन

सीकर के हर्ष पर्वत के जंगलों में भड़की भीषण आग, प्राचीन मंदिर के पीछे 7 हेक्टेयर क्षेत्र खाक; प्रशासन में हड़कंप

Rajasthan news: सीकर के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट हर्ष पर्वत पर भीषण आग लग गई है. यह आग पुराने हर्ष भैरव और शिव मंदिर के पीछे के इलाके में फैल गई है, जिसने भयानक रूप ले लिया है, जिससे कई हेक्टेयर पेड़-पौधे जलकर राख हो गए हैं.

सीकर के हर्ष पर्वत के जंगलों में भड़की भीषण आग, प्राचीन मंदिर के पीछे 7 हेक्टेयर क्षेत्र खाक; प्रशासन में हड़कंप
Harsh Mountain Fire News
NDTV

Harsh Mountain Fire: शेखावाटी के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल के नजदीकी  हर्ष पर्वत पर आज शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकारल रुप धारण करते हुए पहाड़ी इलाके की सूखी घास और पेड़-पौधों को निगल लिया ,जिससे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा धुएं और लपटों के घेरे में आ गया.

मंदिर के पिछले हिस्से में ज्यादा खतरा

जानकारी के अनुसार, आग हर्ष पर्वत स्थित प्राचीन हर्ष भैरव मंदिर और शिव मंदिर के ठीक पीछे के क्षेत्र में भड़की है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि  आग की लपटों से पहाड़ी इलाके की सूखी घास और कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गई हैं.  आग पिछले कई घंटों से लगातार धधक रही है और मंदिर के पीछे के हिस्से में इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है.

हर्ष भैरव मंदिर और शिव मंदिर के ठीक पीछे के क्षेत्र में भड़की आग

हर्ष भैरव मंदिर और शिव मंदिर के ठीक पीछे के क्षेत्र में भड़की आग
Photo Credit: NDtv

5 से 7 हेक्टेयर में फैली लपटें

 सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचे हुए है.साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. हालांकि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

 प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 5 से 7 हेक्टेयर क्षेत्र में आग फैल चुकी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं.

अज्ञात कारणों से भड़की आग

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और सूखी घास के बीच किसी मानवीय लापरवाही या शॉर्ट सर्किट (यदि पास में बिजली की लाइन हो) के कारण यह हादसा हुआ होगा. प्रशासन ने फिलहाल पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए आवाजाही पर नजर रखना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें; झालावाड़ में चलती गाड़ी बनी आग का गोला, झिरनिया घाटी में धू-धू कर जली बोलेरो, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close