विज्ञापन

सीकर के श्रीमाधोपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में सीकर जिले के श्रीमाधोपुर बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

सीकर के श्रीमाधोपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया.

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बाईपास रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

टक्कर इतनी जोरदार कि स्कॉर्पियो भी हुई चकनाचूर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना तेज था कि स्कॉर्पियो गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं बाइक सवार युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने की कोशिश की.

108 एंबुलेंस पहुंची लेकिन नहीं बच सकी जान

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

मृतक की पहचान नहीं, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीमाधोपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है.

हादसे के बाद लगा जाम, पुलिस ने हटवाए वाहन

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को फिर से सुचारू करवाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- IT Raid: अजमेर के मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड, अंदर बैठे थे ग्राहक तभी पड़ा छापा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close