
Silent Satyagraha of Congress : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में राजधानी जयपुर के गांधी सर्किल पर जमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी थोड़ी देर में गांधी सर्किल पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंचेंगे.
दरअसल, असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने राजस्थान समेत पूरे देश भर मौन सत्याग्रह कर अपना विरोध प्रकट कर रही है. इस कड़ी में राजस्थान के कोटा में भी शहर और देहात कांग्रेस की ओर से रामपुरा गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता 3 घंटे मौन सत्याग्रह करेंगे.

कोटा शहर में मौन सत्याग्रह करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विशेष कर असम की सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा पर हमला कर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-राजस्थान विधानसभा में दूसरे दिन भी भारी हंगामा, बेनीवाल-डोटासरा ने पेपर लीक जांच पर BJP को घेरा