Rajasthan Politics: ''अनुशासन में रहें वरना आगे भी काम नहीं बनने वाला'' देवली- उनियारा में सचिन पायलट की नरेश मीणा को नसीहत  

Rajasthan By Election 2024: सचिन पायलट ने कहा कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच है. देवली-उनियारा सीट मूलतः कांग्रेस की सीट है. सबने टिकट मांगा और एक को टिकिट मिला.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: राजस्थान के 7 विधानसभा सीटों  पर आज शाम तक प्रचार थम जाएगा. रामगढ़, दौसा, झुंझनू, सलूम्बर, चौरासी, खींवसर और देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उप-चुनाव है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हैं. टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट पर प्रचार के दौरान राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बाग़ी होकर चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा को बातों ही बातों में नसीहत दे डाली.

सचिन पायलट ने कहा उनियारा में कहा कि मैंने हमेशा ही नौजवानों को ताकत देने का काम किया है. लेकिन अनुशासन और पार्टी के बाहर निकल कर कोई काम नहीं करना है. उन्होंने कहा कि अनुशासन और पार्टी के बाहर कोई जाता है तो, आगे भी उसका कोई काम बनने वाला नहीं है. 

Advertisement

''जिस थाली में खाता है, उसी में छेद करता है''

वहीं सांसद हरीश मीणा ने कहा कि इस विधानसभा का इतिहास यही है कि कांग्रेस सिर्फ 2013 में हारी, उस समय कांग्रेस का वोट बंट गया था. बीजेपी एक बाहर से प्रत्याशी लेकर आई है. नरेश मीणा पर हमला बोलते हुए हरीश मीणा ने कहा कि एक हजार गाड़ियों और शराब का पैसा कौन दे रहा है? वह कहता है, मैं कांग्रेस का सिपाही हूं. यह आदमी बीजेपी का एजेंट है. इस आदमी के राजस्थान की पुलिस पीछे पड़ी है. यह जिस थाली में खाता है. उसी में छेद करता है. 

'राजनीति में भाषा संयमित होनी चाहिए'

सचिन पायलट ने नरेश मीणा के निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच है. पिछले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के 232 सांसद जीतकर आये तो राजस्थान में 11 सांसद जीतकर आये. आज मोदी जी के हाथ बंध गए है. देवली-उनियारा सीट मूलतः कांग्रेस की सीट है. सबने टिकट मांगा और एक को टिकिट मिला.

यह भी पढ़ें - रात 12 बजे फ़ोन कर बृजेन्द्र ओला ने पायलट को क्यों बोला, ''...तो मुझे भी नहीं चाहिए तुम्हारी टिकट''

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.