Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आज बढ़ेगा पारा, 2 से तीन डिग्री बढ़ेगा तामपान, 4 मई से एक्टिव होगा नया वेटर सिस्टम

Weather Forecast Today: मई माह के पहले सप्ताह में राजस्थान के तापमान में हल्की गिरावट और फिर पारे तेजी से वृद्धि के संकेत हैं, जबकि 4 मई से राजस्थान में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद है. इससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Weather Updated: राजस्थान में मई महीने की शुरुआत में ही जोरदार गर्मी से होने जा रहा है. बीते कल कोटा शहर में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो मई महीने के अगले 3-4 दिन तामपान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी. अगले 48 घंटों मे राजस्थान के कई जिलों तापमान में बढोत्तरी का अनुमान हैं. 

मई माह के पहले सप्ताह में राजस्थान के तापमान में हल्की गिरावट और फिर पारे तेजी से वृद्धि के संकेत हैं, जबकि 4 मई से राजस्थान में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद है. इससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है.
Advertisement

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों अगले 24 घंटे में उत्तरी हवा के प्रभाव से तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन 4 मई को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, फलोदी के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, साथ ही इन जिलों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है.

जिलेवार मौसम की खबरें अपडेट हो रही हैं...