विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2024

नजर चूकी और स्कूटी से 6 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागा लड़का, CCTV से क़ैद हुई घटना

Dholpur News: घटना से बाड़ी शहर के व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है. व्यापार संघ के अध्यक्ष मन्नालाल ने बताया पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं. उन्होंने बताया कि घटना से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े होते हैं. व्यापार संघ आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है.

नजर चूकी और स्कूटी से 6 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागा लड़का, CCTV से क़ैद हुई घटना

Rajasthan News: रविवार शाम को बाड़ी शहर स्थित अग्रवाल धर्मशाला के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक लड़का खाद बीज विक्रेता की स्कूटी के पैरदान में रखे साढे छह लाख रुपए से भरे बैग को पल भर में उठाकर भाग गया. घटना से बाजार में हड़कंप मच गया. वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

दुकान बंद करते वक्त हुई घटना 

खाद बीज विक्रेता रमेश चंद्र गोयल ने बताया रविवार शाम के समय दुकान को बंद कर करीब 6.50 रुपए से भरा बैग लेकर घर जा रहा था. दुकान को बंद कर स्कूटी के पैरदान में रुपयों से भरा बैग रख दिया था. दुकानदार की थोड़ी देर के लिए पीठ फिर गई थी. इसी दौरान पहले से ही घात लगाये बैठे एक लड़के ने पल भर में बैग पर झपट्टा मार दिया और मार्केट में भाग गया. घटना से बाजार में हड़कंप मच गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने कराई नाकाबंदी 

दुकानदारों ने लड़के को आसपास तलाश भी किया लेकिन पता नहीं चल सका. मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपी लड़के का सुराग नहीं लग सका है. दुकानदार रमेश चंद्र ने अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है.

व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर उठाये सवाल 

थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के जरिये लड़के की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी को शीघ्र चिन्हित कर लिया जाएगा. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे. उधर घटना से बाड़ी शहर के व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है.

व्यापार संघ के अध्यक्ष मन्नालाल ने बताया पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं बाजार में होती रही है. उन्होंने बताया घटना से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े होते हैं. व्यापार संघ आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में गिरा पारा, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट; IMD का आया अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com