विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2025

10 लाख Per night! उदयपुर में ट्रंप के बेटे के महाराजा सुइट का किराया, पूरा होटल शादी के लिए 3 दिन बुक

ट्रंप जूनियर शाम 5.15 बजे चार्टर्ड एयरक्राफ्ट से डबोक एयरपोर्ट पर उतरेंगे और सीधे होटल जाएंगे. जानकारी आ रही है कि ट्रंप जूनियर शहर के सबसे लग्जरी होटलों में से एक 'द लीला पैलेस' उदयपुर में रुकेंगे.

10 लाख Per night! उदयपुर में ट्रंप के बेटे के महाराजा सुइट का किराया, पूरा होटल शादी के लिए 3 दिन बुक
ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी में शामिल होने के लिए भारत आए हैं
IANS

राजस्थान के उदयपुर में भारतीय मूल के एक अमेरिकी परिवार की शादी की तैयारियां चल रही हैं. इस शादी में कई नामी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की हो रही है. ट्रंप जूनियर शुक्रवार, 20 नवंबर की शाम उदयपुर पहुंचेंगे. वह एक दिन पहले भारत आ गए थे. उन्होंने गुरुवार को आगरा का दौरा किया और वहां ताजमहल का दीदार किया. इसके बाद वह गुजरात के जामनगर में वनतारा भी पहुंचे. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जिस शाही शादी में शामिल होने के लिए भारत आए हैं उसका आयोजन उदयपुर में 21 से 23 नवंबर तक होगा. शादी में ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, वाणी कपूर, जान्हवी कपूर और फिल्ममेकर करण जौहर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए चार चार्टर फ्लाइट्स से उदयपुर आएंगे.

शादी का मुख्य आयोजन उदयपुर के ऐतिहासिक जग मंदिर पैलेस में होगा. यह पैलेस पिछोला झील के बीच में है. इसके अलावा, शादी से जुड़े तमाम दूसरे समारोह सिटी पैलेस कॉम्प्लेक्स के अंदर मानेक चौक पर आयोजित किए जाएंगे.

द लीला पैलेस - सारे कमरे 3 दिन के लिए बुक

ट्रंप जूनियर शाम 5.15 बजे चार्टर्ड एयरक्राफ्ट से डबोक एयरपोर्ट पर उतरेंगे. वहां से वह सीधे होटल जाएंगे. इस बीच जानकारी आ रही है कि ट्रंप जूनियर शहर के सबसे लग्जरी होटलों में से एक 'द लीला पैलेस' उदयपुर में रुकेंगे. उदयपुर में उनके तीन दिवसीय प्रवास के लिए, होटल के सभी 82 कमरे और तीन लग्जरी सुइट्स उनके और अन्य मेहमानों के लिए पूरी तरह से बुक हो गए हैं. भारतीय-अमेरिकी अरबपति राम राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिका दूल्हे वामसी गादिराजू की शादी उदयपुर के इसी मशहूर होटल में हो रही है.

ट्रंप जूनियर ने आगरा में ताजमहल का दौरा किया

ट्रंप जूनियर (काले चश्मे में) ने आगरा में ताजमहल का दौरा किया
Photo Credit: IANS

ट्रंप के सुइट का किराया

ऐसी जानकारी आ रही है कि ट्रंप जूनियर लीला पैलेस के महाराजा सुइट में रहेंगे, जिसमें ठहरने का प्रति रात का किराया 10 लाख रुपये है. इस होटल में रॉयल सुइट का किराया 7 लाख रुपये प्रति रात है. इन तीन दिनों के दौरान सामान्य मेहमानों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. ट्रंप जूनियर के आने-जाने के लिए होटल के अंदर एक कॉरिडोर बनाया गया है और होटल की कोई गाड़ी इस्तेमाल नहीं हो रही है. अधिकारियों ने बताया कि लेक सिटी में हाई-प्रोफाइल लोगों के आने के बाद हाई सिक्योरिटी और खास इंतजाम किए गए हैं. 

शुक्रवार शाम को ट्रंप जूनियर 6 बजे होटल के जेनाना महल में एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट में शामिल होंगे. इसके बाद वह 22 और 23 नवंबर को शादी के आयोजनों में शामिल होंगे. होटल के इंटीरियर में दीवारों और छतों पर सोने का काम है, जबकि बेडरूम और किचन में बारीक चांदी की डिटेलिंग है.होटल में ठहरे मेहमान लेक पिछोला के शानदार नजारों का मजा ले जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-: उदयपुर शाही शादी: जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर देंगे परफॉर्मेंस, आज ट्रंप जूनियर भी होंगे शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com