विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2026

उदयपुर में चिरवा टनल के पास बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार तीन युवकों की जान

टक्कर के बाद ट्रेलर भी पलट गया और हादसे के तुरंत बाद मौका पाते ही ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने सड़क पर ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया.

उदयपुर में चिरवा टनल के पास बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार तीन युवकों की जान
उदयपुर में चिरवा टनल के पास बड़ा हादसा
AI

राजस्थान के उदयपुर में रविवार को चिरवा टनल के पास दर्दनाक हादसा हो गया. इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. साथ ही ट्रेलर भी पलट गया है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.   

राजसमंद से आ रहा था ट्रेलर

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जाने गंवाने वाले युवकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस तीनों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि ट्रेलर राजसमंद से उदयपुर की तरफ आ रहा था. ट्रेलर की रफ्तार बहुत तेज थी. इसी दौरान उसने उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के चिरवा टनल के पास पीछे से बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. 

मौके पर बाइक सवार तीनों ने तोड़ा दाम

टक्कर के बाद ट्रेलर भी पलट गया और हादसे के तुरंत बाद मौका पाते ही ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने सड़क पर ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया. उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है.

टक्कर और ट्रेलर के पलटने से तेज आवाज से कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को भीड़ जमा हो गई. सूचना पर सुखेर थानाधिकारी भरत योगी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युवकों के शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाए गए हैं. फिलहाल तीनों की शिनाख्त नहीं हुई है. 

यह भी पढे़ं-

Rajasthan: उदयपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में 'साधु' बनकर बिछाया जाल, 22 साल बाद MP के देवास से दबोचा फरार डकैत

Rajasthan: उल्टी-दस्त, शरीर में अकड़न और चली गई जान, सलूंबर में 5 बच्चों की रहस्यमय मौत; गांव-गांव मेडिकल टीम तैनात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com