घर में पंखे से लटकी मिली प्राइवेट स्कूल टीचर की लाश, 2 महीने पहले शुरू किया था जॉब

उदयपुर में एक प्राइवेट स्कूल टीचर की लाश अपने ही घर के पंखे से लटका मिला. यह घटना भूपालपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट स्कूल टीचर की लाश अपने ही घर के पंखे से लटका मिला. यह घटना भूपालपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को हुआ. वहीं इस घटना को आत्महत्या मान कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. बताया जाता है कि यह घटना उस समय घटी जब उसकी मां और बहन किसी काम से बाहर गई थी. जब वह वापस लौटी तो युवती की लाश पंखे से लटकी मिली. वहीं इस घटना के बाद युवती की मां बेसुध हो गई. मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

युवती को भी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही उदयपुर के भूपालपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया.

Advertisement

कुछ साल पहले माता-पिता का हुआ था तलाक

थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि 22 वर्षीय जानवी यादव उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-11 में एक निजी स्कूल में असिस्टेंट टीचर की जॉब करती थी. कुछ साल पहले युवती के माता और पिता का तलाक हो चुका है। इसके बाद से युवती अपनी मां और नानी के घर पर रह रही थी.

दो महीने पहले ही शुरू किया था जॉब

दो महीने पहले ही युवती ने निजी स्कूल में असिस्टेंड टीचर की जॉब ज्वाइन किया था. वहीं रविवार को छुट्टी होने की वजह से वह घर पर ही थी. पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मृतक का शव पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने बताया कि युवती के सुसाइड के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं लगा है. सुसाइड किस कारण से किया इसके बारे में जांच जारी है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी सुसाइड के कारणों की पुष्टि हो पाएगी.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan News: शराब के लिए पैसे देने से मना किया तो कलयुगी बेटे ने की मां की पिटाई, मौत

Topics mentioned in this article