अंता उपचुनाव के बाद बारां पहुंचीं वसुंधरा राजे, जिले के सभी 20 मंडलों में प्रभारी किए नियुक्त

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अंता उपचुनाव के बाद पहली बार बारां दौरे पर आई राजे ने मंडलों और विधानसभाओं के लिए प्रभारी नियुक्त कर आगामी रणनीति साफ की है. रिपोर्ट- अर्जुन अरविन्द

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे.

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अंता विधानसभा उपचुनाव के बाद पहली बार बारां जिले के दौरे पर पहुंचीं. तीन दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए. गुरुवार रात बारां पहुंचने के बाद शुक्रवार को उन्होंने जिला स्तर की महत्वपूर्ण बैठकें कीं.

मंडलों और जिला कार्यकारिणी के साथ मंथन

कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय में राजे ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और जिले के सभी 20 मंडलों के अध्यक्षों के साथ अलग अलग दौर में बैठकें कीं. इन बैठकों में संगठन की वर्तमान स्थिति आगामी चुनौतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई.

Advertisement

20 मंडलों में प्रभारी नियुक्त

संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से वसुंधरा राजे ने बारां जिले के सभी 20 मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए. इसके साथ ही अंता विधानसभा को छोड़कर किशनगंज छबड़ा और बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रभारी तय किए गए. राजे ने पदाधिकारियों को सक्रियता और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए.

सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा की तैयारी

झालावाड़ जिले में शुरू हुई सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा की तर्ज पर बारां जिले में भी पदयात्रा आयोजित की जाएगी. यह यात्रा अंता बारां-अटरू किशनगंज और छबड़ा चारों विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी. पदयात्रा जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है.

वसुंधरा राजे ने बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों को पदयात्रा और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने के स्पष्ट निर्देश दिए जिससे भाजपा की पकड़ और मजबूत हो सके.

यह भी पढ़ें- देश का पहला अमरूद महोत्सव सवाई माधोपुर में, अमरूद को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी