Rajasthan Weather: मौसम विभाग की चेतावनी, पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ रहा मानसून; बिगड़ सकते हैं हालात  

IMD Alert For Heavy Rain In Western Rajasthan: मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में जोधपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के पाली, चुरू, जैसलमेर और नागौर  में आज  भारी बारिश की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पिछले दिनों राजस्थान में हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है

Rajasthan News: राजस्थान में बारिश से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए है.  पूर्वी राजस्थान में कहर मचा कर अब पश्चिमी राजस्थान को ओर मानसून तेजी से पहुंच रहा है. मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने बताया कि परिसंचरण तंत्र अब पश्चिमी राजस्थान की ओर पहुंच रहा है. अगले 24 घंटे में जोधपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के पाली, चुरू, जैसलमेर और नागौर में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ ही पूर्वी राजस्थान में जयपुर, दौसा, भरतपुर में हल्की बारिश होने की संभवना जताई है.  

Advertisement

        

कल से कम हो जाएगी बारिश       

मौसम विभाग के अधिकारियों ने जारी की गई जानकारी में बताया की 17 अगस्त शनिवार से बारिश कम हो जाएगी. 17 से 22 अगस्त तक कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और अधिकांश भागों में धूप निकल जाएगी. साथ ही बताया की अगस्त के आखिरी सप्ताह में बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें-खराब ड्रेनेज के लिए दिया ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, मुरारी मीणा का पलटवार - 'इसका जवाब उपचुनाव में ...'