विज्ञापन
Story ProgressBack

लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग में राजस्थान की महिलाओं ने मारी बाजी, 61 विधानसभा में पुरुषों को महिलाओं ने पछाड़ा

राजस्थान की महिलाओं ने वोटिंग करने में बाजी मार ली है. यहां 61 विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा.

लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग में राजस्थान की महिलाओं ने मारी बाजी, 61 विधानसभा में पुरुषों को महिलाओं ने पछाड़ा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है. राजस्थान में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर और 26 अप्रैल को 13 सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न करा लिये गए हैं. अब यहां लोगों को नतीजों का इंतजार है जो 4 जून का ऐलान होगा. हालांकि, मतदान की बात करें तो राजस्थान की महिलाओं ने वोटिंग करने में बाजी मार ली है. यहां 61 विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा.

8 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने मारी बाजी

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रजिस्ट्रर्ड कुल 2,56,27,971 महिला मतदाताओं में से 1,55,61,285 महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यानी प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में 60.72 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है. वहीं, 8 लोकसभा क्षेत्रों, चूरू, झुंझनूं, सीकर, पाली, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद, में महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अधिक मतदान किया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 61 में महिला मतदाताओं ने पुरूषों से अधिक मतदान किया है. इन क्षेत्रों में महिला और पुरूष मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान में 0.06 प्रतिशत से 10.74 प्रतिशत तक का अंतर है. राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली भीम विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 10.74 फीसदी का अंतर है.

विधानसभा क्षेत्रवार महिला-पुरूष का मतदान प्रतिशत (अंतर)

भीम: 62.17 - 51.43 (10.74)

सागवाड़ा: 74.7 - 65.33 (9.37)

आसपुर: 66.97 - 57.99 (8.98)

खैरवाड़ा: 67.55 - 59.97 (7.58)

फतेहपुर: 55.75 - 49.96 (5.79)

गढ़ी: 78.53 - 72.8 (5.73)

दांतारामगढ़: 63.87 - 58.21 (5.66)

ब्यावर: 63.84 - 58.61 (5.23)

मण्डावा: 58.27 - 53.05 (5.22)

लक्ष्मणगढ़: 61.04 - 55.84 (5.2)

सहाड़ा: 58.17 - 52.99 (5.18)

लाडनू: 55.86 - 51.32 (4.54)

धरियावद: 71.63 - 67.13 (4.5)

खण्डेला: 58.05 - 53.59 (4.46)

चौरासी: 73.2 - 68.97 (4.23)

सिरोही: 60.26 - 56.08 (4.18)

मारवाड़ जंक्‍शन: 56.23 - 52.19 (4.04)

बाली: 56.99 - 53.1 (3.89)

रतनगढ़: 61.23 - 57.4 (3.83)

आसींद: 62.22 - 58.41 (3.81)

धोद: 64.47 - 60.81 (3.66)

आहोर: 58.92 - 55.28 (3.64)

कुम्भलगढ़: 56.81 - 53.29 (3.52)

श्रीमाधोपुर: 50.39 - 46.96 (3.43)

डूंगरपुर: 68.74 - 65.44 (3.3)

डिडवाना: 57.61 - 54.34 (3.27)

सलुम्बर: 64.43 - 61.39 (3.04)

कुशलगढ़: 71 - 68.02 (2.98)

पिन्डवाड़ा आबू: 68.75 - 65.77 (2.98)

सुमेरपुर: 56.37 - 53.67 (2.7)

सोजत: 63.05 - 60.59 (2.46)

जैतारण: 56.18 - 53.74 (2.44)

गोगुन्दा: 66.59 - 64.16 (2.43)

नीम का थाना: 51.48 - 49.2 (2.28)

उदयपुरवाटी: 56.86 - 54.61 (2.25)

बागीदौरा: 78.17 - 76.01 (2.16)

विराटनगर: 54.93 - 52.89 (2.04)

सादुलपुर: 66.58 - 64.59 (1.99)

सुजानगढ़: 59.62 - 57.65 (1.97)

खेतड़ी: 49.55 - 47.64 (1.91)

मसुदा: 59.62 - 57.77 (1.85)

नवलगढ़: 52.83 - 51.12 (1.71)

नावां: 59.22 - 57.56 (1.66)

चूरू: 65.64 - 64.04 (1.6)

जालोर: 63.95 - 62.52 (1.43)

शिव: 79.43 - 78.1 (1.33)

माण्डल: 62.54 - 61.21 (1.33)

घाटोल: 82.68 - 81.63 (1.05)

कामां: 63.53 - 62.55 (0.98)

तारानगर: 69.16 - 68.33 (0.83)

रामगढ़: 63.22 - 62.41 (0.81)

झाडोल: 75.45 - 74.68 (0.77)

रेवदर: 66.22 - 65.49 (0.73)

थानागाजी: 52.31 - 51.63 (0.68)

बांसवाड़ा: 77.79 - 77.2 (0.59)

झुंझुनू: 57.97 - 57.43 (0.54)

भीनमाल: 62.58 - 62.21 (0.37)

सुरजगढ़: 51.21 - 50.84 (0.37)

फुलेरा: 59.38 - 59.23 (0.15)

सिवाना: 63.75 - 63.61 (0.14)

नाथद्वारा: 65.28 - 65.22 (0.06)

घाटोल में सर्वाधिक 82 प्रतिशत मतदान

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि महिलाओं द्वारा बासंवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 75.75 फीसदी मतदान किया गया है. वहीं, विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो घाटोल  विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 82.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. साथ ही, महिला मतदाताओं द्वारा बायतू में 82.12 प्रतिशत, शिव में 79.43 प्रतिशत, गढ़ी में 78.53 प्रतिशत और जैसलमेर में 78.21 प्रतिशत मतदान किया गया है.

यह भी पढ़ेंः बारमेड़-जैसलमेर सीट पर फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े हैं चौंकाने वाले, जानें बाजी किसके हाथ में!

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET-UG Result 2024: रिवाइज्ड रिजल्ट में राजस्थान का दबदबा, 17-परफेक्ट स्कोरर्स में राजस्थान के चार
लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग में राजस्थान की महिलाओं ने मारी बाजी, 61 विधानसभा में पुरुषों को महिलाओं ने पछाड़ा
Village social media influencer Deepa died due to snake bite, the family members did this carelessly before treating her!
Next Article
गांव की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दीपा की सांप काटने से मौत, परिजनों ने इलाज से पहले की यह लापरवाही!
Close
;