विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2023

नौकरी का झांसा देकर युवक से कुकर्म, टोल प्लाजा मैनेजर पर मामला दर्ज

श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि सूरतगढ़ बीकानेर हाईवे पर स्थित हिंदौर टोल प्लाजा के मैनेजर रूपेश सिंह पर पीड़ित युवक ने कुकर्म के आरोप लगाए गए हैं.

नौकरी का झांसा देकर युवक से कुकर्म, टोल प्लाजा मैनेजर पर मामला दर्ज
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan News: श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ थाना इलाके में नौकरी का झांसा देकर एक युवक से कुकर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवक ने टोल प्लाजा मैनेजर पर कुकर्म करने का मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल और एफएसएल सैंपल की प्रक्रिया करवाई है.

क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि सूरतगढ़ बीकानेर हाईवे पर स्थित हिंदौर टोल प्लाजा के मैनेजर रूपेश सिंह पर आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि घटना 20 दिसंबर की है. पीड़ित युवक ने नौकरी के लिए इस टोल प्लाजा पर संपर्क किया. टोल प्लाजा मैनेजर रूपेश सिंह ने उसे बुलाया.

पीड़ित युवक को बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया

पीड़ित युवक ने बताया कि मैनेजर रूपेश सिंह ने उसे अपने कमरे पर बुला लिया. इसी बीच युवक को नशीले पदार्थ खिलाकर टोल प्लाजा मैनेजर ने उसके साथ कुकर्म किया. इसके बाद युवक को बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया. पीड़ित ने बताया कि वह पहले बदनामी के डर से भयभीत हो गया, लेकिनॉ हिम्मत जुटाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया.

पुलिस ने पीड़ित युवक का करवाया मेडिकल

पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित युवक का मेडिकल करवाया गया है इसके साथ-साथ एफएसएल सैंपल की प्रक्रिया भी करवाई गई है. यही नहीं, पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना भी किया गया. राजियासर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-  Today's Weather In Rajasthan: राजस्थान में घने कोहरे ने दी दस्तक, कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com