ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अब वनडे क्रिकेट से भी लिया संन्यास

David Warner Retirement: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में प्रेस से बात करते हुए डेविड वॉर्नर ने वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी है. साल 2009 में वनडे में डेब्यू करने वाले वॉर्नर ने 2015 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम योगदान किया है 

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
डेविड वॉर्नर (फाइल फोटो)

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट के बाद अब एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है.  फिलहाल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है और सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच वॉर्नर के टेस्ट करियर का आखिरी मैच होगा. वॉर्नर ने संन्यास का ऐलान करते वक्त ये भी कहा कि अगर चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 में उनकी जरूरत पड़ी तो वो रिटायरमेंट से वापस आने के बारे में सोच सकते हैं.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में प्रेस से बात करते हुए डेविड वॉर्नर ने वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी है. साल 2009 में वनडे में डेब्यू करने वाले वॉर्नर ने 2015 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम योगदान किया है 
Advertisement
वॉर्नर ने कहा कि, "मुझे पता है कि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होना है. अगर मैं दो साल के समय में अच्छा क्रिकेट खेल रहा हूं और मैं मौजूद हूं और उन्हें मेरी जरूरत है, तो मैं उपलब्ध रहूंगा." 

संन्यास की घोषणा के बाद वॉर्नर ने कहा , यह कुछ ऐसा था जो मैंने (2023) विश्व कप के दौरान कहा था, उसमें सफल होना और भारत में इसे जीतना, मुझे लगता है कि यह मेरे करियर की एक बड़ी उपलब्धि है. तो मैं आज मैं संन्यास लेने का निर्णय लूंगा, जिससे मुझे दुनिया भर में कुछ अन्य (टी20) लीगों में खेलने का मौका मिलेगा."

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और बाबर आज़म में से कौन है बेहतर बल्लेबाज़ ? पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने दिया जवाब


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.