Pride of Rajasthan: जालौर की माहेश्वरी चौहान ने शॉटगन क्वालीफायर में रजत पदक जीता, प्रदेश का बढ़ाया मान

महेश्वरी ने फाइनल के बाद कहा, ‘मैं रोमांचित हूं. यहां तक पहुंचने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. मैं शूट-ऑफ को लेकर थोड़ा निराश हूं, लेकिन कुल मिलाकर, यह बहुत संतोषजनक रहा है.’

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Jalore News: जालोर ज़िले के छोटे से गांव सियाणा की माहेश्वरी चौहान ने दोहा में लुसैल शूटिंग रेंज में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) फाइनल ओलंपिक क्वालिफिकेशन चैंपियनशिप शॉटगन के समापन दिन महिला स्कीट प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया

रजत पदक जीतकर माहेश्वरी ने पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों के लिए शूटिंग में भारत के लिए 21वां कोटा भी हासिल किया. माहेश्वरी स्वर्ण पदक के शूट-ऑफ में चिली की के खिलाड़ी से 3-4 से हार गईं. माहेश्वरी ने महिलाओं की स्कीट में भारत को दूसरा पेरिस कोटा स्थान दिलाया है. 

121 अंकों के साथ बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

पहले एलिमिनेशन चरण में (20 शॉट के बाद), माहेश्वरी दो निशाने चूकने के कारण दूसरे स्थान पर थी. कजाख ओरिनबे पहले 20 लक्ष्यों में पांच चूक के साथ बाहर होने वाली पहली खिलाड़ी थीं. कोटा की पुष्टि तब हुई जब रिगिना 30 में से पांच शॉट चूक गई और अगले मैच से बाहर हो गईं.

Advertisement

फाइनल के बाद क्या बोलीं माहेश्वरी चौहान

महेश्वरी ने फाइनल के बाद कहा, ‘मैं रोमांचित हूं. यहां तक पहुंचने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. मैं शूट-ऑफ को लेकर थोड़ा निराश हूं, लेकिन कुल मिलाकर, यह बहुत संतोषजनक रहा है.' माहेश्वरी के पास स्वर्ण जीतने के तीन मौके थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. हालांकि, उनके 121 अंकों ने उन्हें नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.

दिन की शुरुआत में तालिका में शीर्ष पर थी माहेश्वरी

माहेश्वरी दिन की शुरुआत में तालिका में शीर्ष पर थी, लेकिन क्वालीफिकेशन के आखिरी दौर में 23 के स्कोर के कारण उन्होंने चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. क्वालीफिकेशन में उनका कुल स्कोर 121 था ,जो नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है. फाइनल में मजबूत होती गई माहेश्वरी 50 शॉट्स के बाद लीडर के पास पहुंच गई थीं.

यह भी पढ़ें- बाड़मेर के कई इलाकों में आसमान से 'उल्कापिंड' गिरने के दावे! तेज़ धमाके की आवाज़ से लोगों में दशहत


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.